फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Preparations to extend the term of sports federations to four years discussion on celebrating Olympic Day on 23 June

चंडीगढ़: खेल संघों का कार्यकाल चार वर्ष करने की तैयारी, 23 जून को ओलंपिक दिवस मनाने पर चर्चा

Thu, 12 May 2022 01:19 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 12 May 2022 01:19 AM IST
सार

संदीप सिंह ने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 23 जून को ओलंपिक दिवस मनाने पर चर्चा हुई। साथ ही हरियाणा ओलंपिक संघ व संघ से संबंधित सभी खेल संघों का कार्यकाल भारतीय ओलंपिक संघ के नियमानुसार तीन से बढ़ाकर चार वर्ष करने के बारे में सरकार को प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Chandigarh Preparations to extend the term of sports federations to four years discussion on celebrating Olympic Day on 23 June
खेल मंत्री संदीप सिंह। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री व हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संदीप सिंह और ओलंपिक संघ के महासचिव देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को पंचकूला में ओलंपिक संघ की बैठक हुई। इसमें कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने भाग लिया।

विज्ञापन


संदीप सिंह ने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 23 जून को ओलंपिक दिवस मनाने पर चर्चा हुई। साथ ही हरियाणा ओलंपिक संघ व संघ से संबंधित सभी खेल संघों का कार्यकाल भारतीय ओलंपिक संघ के नियमानुसार तीन से बढ़ाकर चार वर्ष करने के बारे में सरकार को प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी राज्य खेल संघ प्रतियोगिता करवाने से पहले जिला ओलंपिक संघ व हरियाणा ओलंपिक संघ से अनुमति लेंगे। प्रतियोगिता करवाने के बाद खेल परिणाम हरियाणा ओलंपिक संघ के पास जमा करवाएंगे। संघ से मान्यता प्राप्त राज्य खेल संघ ही स्टेडियम में निशुल्क प्रतियोगिता करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में उप प्रधान बिक्रमजीत सिंह, मोहम्मद शाइन, असीम गोयल, अशोक मोर, रानी तिगरी, महेंद्र कंबोज, महासचिव देवेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव नीरज तंवर, जोगिंदर सिंह, अनिल खदरी, मनीष कुमार ग्रोवर, राजकमल डांडा, विक्रम, आईएएस अनीश, रमनदीप कंबोज, राजपाल एवं बलबीर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed