{"_id":"64eee186219b1972b504375b","slug":"chandigarh-police-will-do-surprise-checking-in-clubs-and-bars-in-view-of-student-union-election-in-pu-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"PU Student union election: चुनाव को लेकर पुलिस सख्त, फ्रेशर पार्टी के नाम पर परोसी शराब तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PU Student union election: चुनाव को लेकर पुलिस सख्त, फ्रेशर पार्टी के नाम पर परोसी शराब तो होगी कार्रवाई
Wed, 30 Aug 2023 11:58 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:58 AM IST
सार
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चुनावों के दौरान फ्रेशर्स के वोट हासिल करने के लिए पार्टियों द्वारा इस प्रकार की फ्रेशर पार्टी का आयोजन करना एक प्रकार का ट्रेंड बनता जा रहा है। हालांकि ऐसी पार्टियों में नशा न परोसा जाए इसे लेकर उचित चैकिंग की जाएगी और सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन
पीयू छात्र संघ चुनाव छह सितंबर को
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) और कॉलेजों में हो रहे छात्र संघ चुनाव को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस की फ्रेशर पार्टी के नाम पर शराब परोसने वालों पर पैनी नजर रहेगी। छात्र-छात्राओं को फ्रेशर पार्टी के नाम पर क्लब और बार आदि में शराब न परोसी जाए, इसके लिए पुलिस मुस्तैद हो गई है।
पुलिस की टीमें क्लब और बार आदि में सरप्राइज चेकिंग करेंगी। एसएसपी कंवरदीप कौर ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। अगर किसी क्लब में 25 साल से कम उम्र के छात्र-छात्राओं को पार्टी आदि में शराब सर्व करना पाया जाता है तो उस क्लब या बार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। इस प्रकार की पार्टियों की जानकारी हासिल की जा रही है।
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ खेल नीति: स्कूलों से निकलेंगे भविष्य के खिलाड़ी, हर साल 6-13 आयु वर्ग के लिए होगा टैलेंट हंट
विज्ञापन
फ्रेशर्स के वोट हासिल करने का ट्रेंड
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चुनावों के दौरान फ्रेशर्स के वोट हासिल करने के लिए पार्टियों द्वारा इस प्रकार की फ्रेशर पार्टी का आयोजन करना एक प्रकार का ट्रेंड बनता जा रहा है। हालांकि ऐसी पार्टियों में नशा न परोसा जाए इसे लेकर उचित चैकिंग की जाएगी और सख्ती बरती जाएगी। बता दें कि चंडीगढ़ में शराब का सेवन करने की कानूनी रूप से निर्धारित न्यूनतम उम्र 25 वर्ष है।
छह सितंबर को होंगे चुनाव
पुलिस पीयू के 69 और डीएवी कॉलेज-10 के 22 छात्रों द्वारा शांति भंग करने की संभावना के चलते उनके खिलाफ 107/150 के तहत कलंदरा जारी करने की तर्ज पर अन्य कॉलेजों के ऐसे संदिग्ध छात्रों के खिलाफ भी कलंदरा जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। ऐसे छात्रों की सूची तैयार की जा रही है। जिन छात्रों का एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया है उन्हें एसडीएम के समक्ष पेश होकर कोई गलत हरकत न करने की अंडरटेकिंग देनी होगी। बता दें कि शहर में पीयू के अलावा करीब एक दर्जन कॉलेजों में भी छात्रसंघ चुनाव होने हैं। सभी जगह 6 सितंबर को चुनाव होगा।
यह भी पढ़ें: Punjab: एक मिनट 54 सेकंड में हनुमान चालीसा पढ़ पांच साल के बच्चे ने बनाया रिकॉर्ड, राष्ट्रपति का आया बुलावा
एसएसपी बोलीं- गैरकानूनी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं करेगी पुलिस
एसएसपी ने साफ किया है कि चंडीगढ़ पुलिस छात्रसंघ चुनाव को लेकर किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस तैयार है। पुलिस अफसरों के साथ छात्रसंघ चुनावों में सुरक्षा के मद्देनजर बैठकें कर दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। इन अफसरों में डीएसपी और थाना प्रभारी रैंक के अधिकारी शामिल हैं। वहीं, पीयू परिसर में भी बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इनमें छात्र पार्टियों के पदाधिकारियों व पीयू अथॉरिटी के अधिकारी भी शामिल हो रहे हैं।
छात्र नेताओं को सीआरपीसी और आईपीसी का पाठ पढ़ा रही पुलिस
पुलिस अधिकारी पीयू समेत कॉलेजों में छात्र नेताओं को गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त न होने और ऐसा करने की स्थिति में पुलिस द्वारा की जाने वाली कानूनी कार्रवाई की जानकारी भी दे रही है। इनमें सीआरपीसी और आईपीसी के तहत की जाने वाली कार्रवाई शामिल है। वहीं, बताया जा रहा है कि गाड़ियों आदि में हथियार लेकर पीयू या कॉलेज परिसर में दिखने पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। सीआरपीसी की धारा 144 के तहत जारी आदेशों में किसी भी प्रकार की छात्र राजनीतिक रैली निकालने पर भी पाबंदी लगी हुई है। पीयू और कॉलजों में पुलिस की तैनाती है और आउटसाइडर्स को दाखिल होने से रोका जा रहा है। संबंधित थाना प्रभारियों को उचित फोर्स लगाने के आदेश दिए गए हैं। फिलहाल पीयू में 100 के लगभग जवान गेट और कैंपस में तैनात हैं और 6 सितंबर को बड़ी संख्या में यहां फोर्स तैनात की जाएगी। गाड़ियों की विशेष चेकिंग की जा रही है।