{"_id":"11ecfcf8ae122e64411664730837f17d","slug":"chandigarh-police-will-be-high-tech-will-take-commando-training-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटी पुलिस बनेगी हाईटेक, लेगी स्वैट की ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटी पुलिस बनेगी हाईटेक, लेगी स्वैट की ट्रेनिंग
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 17 Aug 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
पंजाब पुलिस की तर्ज पर यूटी पुलिस को भी स्वैट की ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। इसके लिए आईजी आरपी उपाध्याय ने एमएचए व पंजाब पुलिस विभाग को लेटर लिखा है।
विज्ञापन
आतंकी हमलों जैसी बड़ी वारदातों से निपटने के लिए चंडीगढ़ पुलिस अपने जवानों को हाईटेक ट्रेनिंग करवाएगी। इसके लिए विभाग ने पुलिसकर्मियों की लिस्ट तैयार की है। यह ट्रेनिंग कमांडो ट्रेनिंग से बेस्ट माना जाता है।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस ले चुकी है ट्रेनिंग
वर्ल्ड में सबसे बेहतरीन कमांडो माने जाने वाले इस्राइल की एक स्पेशल टीम ने पंजाब पुलिस को ट्रेनिंग दी थी। यह ट्रेनिंग हाईटेक मानी जाती है। हालांकि, इससे पहले इस्राइल टीम ने पंजाब पुलिस को स्वैट ट्रेनिंग दी थी।
विज्ञापन
25 पुलिसकर्मी होंगे ट्रेंड
यूटी पुलिस ने 25 पुलिसकर्मियों का लिस्ट तैयार की है। इसको स्वैट ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। इस ट्रेनिंग में अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल करना, माहौल को अपने हक में करना व अन्य तकनीकों की जानकारी दी जाती है।