फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh police retired head constable arrest with drugs

पुलिस वाला बना ड्रग स्मगलर: आईडी कार्ड दिखाते बोला- चंडीगढ़ पुलिस का जवान हूं, पहले भी कर चुका है बड़ा कांड

Tue, 19 Nov 2024 10:18 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 19 Nov 2024 10:18 PM IST
सार

चंडीगढ़ में एक पुलिस वाला नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुआ है। आरोपी पुलिस विभाग से कंपलसरी रिटायर हो चुका है, लेकिन जब पकड़ा गया तो उसने आईडी कार्ड दिखाते हुए कहा कि वह चंडीगढ़ पुलिस का जवान है और आईआरबी में तैनात है। 

विज्ञापन
Chandigarh police retired head constable arrest with drugs
पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला अपराध शाखा ने पुलिस विभाग से कंपलसरी रिटायर्ड एक जवान को उसके साथी समेत नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिसकर्मी कुलदीप कुमार मोहाली के मुल्लांपुर का रहने वाला है, जबकि उसका साथी कुलविंद्र सिंह खुड्डा अलीशेर गांव का रहने वाला है। सारंगपुर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है। इससे पहले कुलदीप कुमार साल 2023 में अपने तीन अन्य साथियों के साथ कार चोरी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन


जिला अपराध शाखा पुलिस की टीम सोमवार रात को गश्त पर थी। पुलिस टीम आईआरबी कांप्लेक्स के पास पहुंची तो दो व्यक्ति आते दिखे। पुलिस जवानों ने शक के आधार पर उन्हें रोक लिया। उनसे पूछताछ शुरू की तो एक ने अपना नाम कुलदीप और दूसरे ने कुलविंद्र सिंह बताया। कुलदीप सिंह ने आईडी कार्ड दिखाते हुए कहा कि वह चंडीगढ़ पुलिस का जवान है और आईआरबी में तैनात है। 
विज्ञापन


पुलिस ने कुलदीप कुमार के बारे में पता किया तो जानकारी मिली कि उसे कुछ महीने पहले आईआरबी चंडीगढ़ पुलिस से कंपलसरी रिटायर्ड किया जा चुका है। तलाशी लेने पर उससे 19 ग्राम हेरोइन पाई गई। इसके बाद कुलदीप व कुलविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर सारंगपुर थाने में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुका यूटी पुलिस का जवान
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हेड कांस्टेबल कुलदीप कुमार को जनवरी 2023 में पुलिस ने कार चोरी के एक मामले में मोहाली के पड़छ निवासी अमित कुमार, फरीदाबाद के सेहतपुर निवासी नजर हुसैन और पानीपत स्थित जगजीवन राम कालोनी निवासी प्रकाश उर्फ पिंटू के साथ गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि 10 जनवरी 2023 में अपराध शाखा की टीम सेक्टर-11 थानाक्षेत्र में गश्त कर रही थी। सेक्टर-11/15 के अंडरब्रिज के पास उत्तराखंड नंबर की कार चालक अमित कुमार को पकड़ा गया था क्योंकि इस कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पंजाब नंबर की कार खरड़ के सचिन छाबड़ा के नाम रजिस्टर्ड थी। सेक्टर-45 से कार चोरी की शिकायत पर सेक्टर-34 थाने में केस दर्ज किया गया था। अमित कुमार से पूछताछ में खुलासे के बाद पुलिस ने इस मामले में कुलदीप व अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था।


क्या होती है कंपलसरी रिटायरमेंट 
कंपलसरी रिटायरमेंट यानी अनिवार्य सेवानिवृत्ति, एक ऐसी निर्धारित आयु है, जिस पर कुछ नौकरियों या कार्यालयों में काम करने वाले लोगों को रोजगार छोड़ना पड़ता है। इसे जबरन सेवानिवृत्ति या लागू सेवानिवृत्ति भी कहा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed