{"_id":"67e121033498989fb90ac54f","slug":"chandigarh-police-arrest-criminals-of-bishnoi-gang-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ पुलिस को सफलता: लाॅरेंस बिश्नोई गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार, हेरोइन-ड्रग मनी और हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ पुलिस को सफलता: लाॅरेंस बिश्नोई गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार, हेरोइन-ड्रग मनी और हथियार बरामद
Mon, 24 Mar 2025 02:46 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 24 Mar 2025 02:46 PM IST
सार
पकड़े गए तीनों आरोपी लाॅरेंस बिश्नाई गैंग से जुड़े हैं। आरोपियों से करोड़ों की ड्रग मनी और हथियार व वाहन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पांच बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंडीगढ़ पुलिस ऑपरेशन सेल ने लाॅरेंस बिश्नोई गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यक्तियों को विभिन्न मामलों में भगौड़ा घोषित किया गया था। आरोपी चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में वांछित थे। इनके खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। आरोपियों के लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध हैं और वे उनके संपर्क में थे।
एक गैंगस्टर, राहुल मोटूरिया, वंकट गर्ग से जुड़ा हुआ है, जो जनवरी 2025 में अंबाला में बीएसपी नेता हत्या मामले में शामिल था और हरियाणा में पांच लाख का इनामी है। ऑपरेशन में 190 ग्राम हेरोइन, चार करोड़ 90 लाख की ड्रग मनी, तीन पिस्तौल, दो कारतूस, एक फॉर्च्यूनर, एक वेंटो कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।