फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh police alert during day, city at night

Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस दिन में चौकस, रात को शहर रामभरोसे

Mon, 02 Dec 2024 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh police alert during day, city at night
चंडीगढ़। यूटी पुलिस दिन में चौकस दिखाई देती है लेकिन रात को शहर रामभरोसे चल रहा है। रात को दूर-दूर तक न कोई पुलिस का नाका मिलता है न ही पीसीआर दिखाई देती है।तीन दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में आ रहे हैं। पेक के चारों तरफ पुलिस ने कड़ा सुरक्षा घेरा बना रखा है। हर तरफ नाके लगे हैं। कार्यक्रम स्थल रात के अंधेरे में भी किले में तब्दील है। वहीं, बाकी पूरे शहर में कहीं स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है तो कहीं सुरक्षा नाम की कोई चीज नहीं है। चंडीगढ़ पुलिस सेक्टर-26 में दो बम धमाकों के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक चाक-चौबंद के दावे कर रही हैं। वहीं, शनिवार की रात अमर उजाला टीम ने 74 किलोमीटर का सफर तय कर सुरक्षा व्यवस्था देखी तो कई जगह केवल अव्यवस्था और चूक दिखी।
विज्ञापन

बीते 25 नवंबर की रात सेक्टर-26 स्थित डिओरा व सेविले क्लब के बाहर देसी बम फेंककर विस्फोट किए गए थे। तीन दिसंंबर को पेक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले बम धमाकों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी थी। इसके बाद पुलिस ने शहर में पीएम विजिट के चलते दिन ही नहीं रात में भी 12-12 घंटे तक नाके लगाने के आदेश जारी किए। सबसे पहले टीम रात 11:30 बजे सेक्टर-26 में बम धमाका स्थल पर क्लब के बाहर पहुंची तो काफी तादाद में युवक-युवतियों की भीड़ लगी थी। सेक्टर-26 थाने के एंट्री से लेकर सब्जी मंडी रोड तक सभी पॉइंट्स पर पुलिस के जवान तैनात थे। वहीं, सेक्टर-18, सेक्टर-19, सेक्टर-17 व सेक्टर-16 से होते हुए सेक्टर-15 की मार्केट में कोई पुलिस नाका, पीसीआर या जवान तैनात नहीं दिखा।
विज्ञापन

अतिसंवेदनशील एरिया में कोई नाका नहीं

करीब 12:30 बजे पीजीआई के सामने से लाइट पॉइंट से जंगल वाली सड़क से होते हुए टीम धनास लेक के पास पहुंची। इस रास्ते में अधिकतर स्ट्रीट लाइट खराब होने से सड़क पर अंधेरा था। केवल इक्का-दुक्का वाहन गुजरते दिखे। धनास लेक से टीम डंपिंग ग्राउंड की ओर जाने वाली सुनसान सड़क पर पहुंची जहां पहले भी कई झपटमारी हो चुकी हैं, वहां सड़क पर घटना अंधेरा था। यह इलाका अतिसंवेदनशील एरिया में आता है और यहां क्राइम का ग्राफ भी अधिक रहता है। करीब पौने एक बजे डंपिंग ग्राउंड से चार मंजिला फ्लैट्स की ओर जाने वाली सड़क पर बीच में एक नाका लगा था, जहां केवल एक कांस्टेबल व एक एसआई मौजूद मिले। बातचीत में बताया कि पीएम विजिट के कारण 12 घंटे का नाका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात दो बजे और सोे रही पुलिस
रात करीब दो बजे टीम मध्य मार्ग ट्रांसपोर्ट लाइट पॉइंट से ट्रिब्यूून चौक मोहाली की ओर से शांति मार्ग से होते हुए सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास पहुंची लेकिन कई किलोमीटर इस सड़क पर भी पुलिस का कोई जवान या नाका नहीं लगा था। इसके बाद सेक्टर-43 बस स्टैंड से सेक्टर-56 पंजाब बॉर्डर तक हाईवे पर कोई पीसीआर तक मुआयना करते नहीं मिली। इस हाईवे पर आधी ट्रैफिक लाइट जल रही थी और आधी सेे अधिक खराब पड़ी थी। इस दौरान बीच रास्ते में एक चौक पर पुलिस चौकी नजर आई लेकिन कोई हलचल नहीं थी। क्योंकि दरवाजे बंद होने के कारण अंदर पुलिसकर्मी सो रहे थे।
पेक के चारों ओर नाके, हर गाड़ी की तलाशी
पेक के चारों तरफ पुलिस की ओर से एक दो नहीं छह नाके लगे थे। पेक के सामने केवल एक नहीं बल्कि दोनों तरफ पर नाके लगाकर हर जाने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। बाहर नाकों के अलावा पेक के गेट नंबर-एक व दो पर भी नाके लगे थे और दोनों ही जगह चार से पांच-पांच जवान तैनात थे। पेक में रात को करीब ढाई बजे कुछ लोग कार्यक्रम की तैयारियों का सामान लेकर पहुंचे तो पूछताछ करने के बाद अंदर जानेे दिया गया। इसके अलावा पीजीआई से नयागांव की ओर जाने वाली सड़क पर भी नाका लगा था।

पंजाब बॉर्डर नाके पर केवल एक जवान मौजूद

रात करीब तीन बजे टीम सेक्टर-56 से होते हुए पल्साेरा चौकी के पास पहुंची। बॉर्डर पर पुलिस ने सड़क के बीच में बैरिकेड लगा रखे थे लेकिन इस नाके पर केवल एक ही कांस्टेबल जवान नजर आया। यह जवान ही एक गाड़ी को रोककर चेक रहा था। करीब सवा तीन बजे यहां से वापस सेक्टर-39 थाने के सामने से होते हुए टीम विद्या पथ से पीजीआई चौक तक गई लेकिन इस दौरान बीच में पुलिस का एक भी जवान, कोई पीसीआर या नाका नहीं लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed