{"_id":"5e5a1f1e8ebc3ef3f9311aef","slug":"chandigarh-players-ready-to-performe-in-shooting-world-cup-2020","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग वर्ल्ड कप 2020: निशाना लगाने को तैयार युवा ब्रिगेड, कई देशों के टॉप खिलाड़ी करेंगे शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग वर्ल्ड कप 2020: निशाना लगाने को तैयार युवा ब्रिगेड, कई देशों के टॉप खिलाड़ी करेंगे शिरकत
Sat, 29 Feb 2020 01:52 PM IST
खुशबू गोयल
संजीव पंगोत्रा, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 29 Feb 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
शूटिंग खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के युवा शूटिंग खिलाड़ी वर्ल्ड कप में निशाना लगाने के लिए तैयार हैं। वर्ल्ड कप का आयोजन दिल्ली में 15 मार्च से होना है। इसके लिए भारतीय निशानेबाज टीम का श्चड्ड चयन किया गया है। उसमें भारत को 2020 ओलंपिक कोटा दिलाने वाली अंजुम मोदगिल के साथ विजयवीर सिंह सिद्धू और यशस्वनी सिंह देशवाल का नाम राइफल और पिस्टल इवेंट में शामिल हैं।
शहर के दिलीप सिंह चंदेल भारतीय शूटिंग टीम के कोच की भूमिका में नजर आएंगे। इन्होंने बताया कि वर्ल्ड कप से पहले 1 से 14 मार्च तक दिल्ली की कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में भारतीय शूटिंग टीम का कैंप लगाया जाएगा। इसमें भारतीय टीम के निशानेबाज कड़ा अभ्यास करते हुए नजर आएंगे।
विजयवीर सिद्धू: वह वर्ल्ड कप में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंट में भारत की ओर से निशाना लगाएंगे। मूल रूप से मानसा के रहने वाले हैं लेकिन शूटिंग के प्रति इनका इतना जुनून है कि इन्होंने 2015 में मानसा को छोड़कर चंडीगढ़ शिफ्ट कर लिया था। डीएवी कॉलेज सेक्टर 10 के छात्र हैं और बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय शूटर हैं। इनके नाम 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल एकल वर्ग में सिल्वर, 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल के टीम इवेंट में गोल्ड मेडल, 50 मीटर फ्री पिस्टल में गोल्ड मेडल समेत कई पदक हैं।

अंजुम मोदगिल: वह वर्ल्ड कप में 50 मीटर थ्र्री पोजीशन वुमन और 10 मीटर एयर राइफल वुमन इवेंट में शिरकत कर रही हैं। पिछले साल ओलंपिक 2020 क्वालीफाइंग राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए टोकियो ओलंपिक के लिए भारत को कोटा दिलाकर देश का नाम रोशन किया है। शूटिंग में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पिछले साल राष्ट्रपति से अवार्ड लेने वालों की सूची में शुमार रही हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक अंजुम मोदगिल के नाम हैं।
यशस्वनी देशवाल: वर्ल्ड कप में 10 मीटर एयर पिस्टल वुमन में शिरकत करेंगी। ब्राजील में 2019 में वर्ल्ड कप में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर ओलंपिक कोटा दिलाने में अहम भूमिका निभा चुकी हैं। ब्राजील में वर्ल्ड कप में वुमन टीम और मिक्स टीम में भारतीय निशानेबाजी टीम की सदस्य रही। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। वह पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस की छात्रा हैं।