फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh parking, mayor arun sood, chandigarh congress, chandigarh mayor, chandigarh bjp

डेढ़ करोड़ के नुकसान के लिए मेयर जिम्मेदार: कांग्रेस

Sat, 23 Apr 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Apr 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
chandigarh parking, mayor arun sood, chandigarh congress, chandigarh mayor, chandigarh bjp
चंडीगढ़ sector 17 की पार्किंग - फोटो : amar ujala
चंडीगढ़ की 16 पेड पार्किंग खाली होने से नगर निगम को डेढ़ करोड़ की चपत लग चुकी है। ऐसे में कांग्रेस ने मेयर अरुण सूद की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस इस मुद्दे को 29 अप्रैल को होने वाली सदन की बैठक में उठाकर मेयर को घेरेगी।
विज्ञापन

 

क्योंकि मेयर अरुण सूद लंबे समय से पेड पार्किंग कंपनियों को देकर निशुल्क चलाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन इस पर प्रशासन की मंजूरी देरी से मिलने के कारण पेड पार्किंग की नीलामी नहीं कराई गई।

विज्ञापन

 

अब शुक्रवार को हुई अनुबंध कमेटी की बैठक में इसे नीलाम करने का निर्णय लिया गया है। मालूम हो कि इससे पहले मौलीजागरां की थड़ा मार्केट का निर्माण कार्य चार साल पहले बीच में रोक दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उस समय कांग्रेस मेयर सहित पार्षदों और उन मनोनीत पार्षदों पर रिकवरी की मांग उठी थी, जिन्होंने यह फैसला लिया था। इस पर ऑडिट विभाग भी आपत्ति जता चुका है।

पूर्व मेयर एवं कांग्रेस पार्षद सुभाष चावला का कहना है कि वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में उन्हें बताया गया कि अभी तक डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। चावला का कहना है कि म्युनिसिपल एक्ट के अनुसार अगर मेयर, पार्षद और अधिकारियों की वजह से कोई नुकसान होता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है। यहां तक की जिम्मेदारी तय करके रिकवरी भी डाली जा सकती है। चावला का कहना है कि पेड पार्किंग से होने वाले नुकसान के लिए मेयर जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed