{"_id":"5a0894704f1c1b71548bc797","slug":"chandigarh-parking-city-news-molestation-with-women-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग में तैनात महिला कर्मचारी के साथ छेड़खानी व धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग में तैनात महिला कर्मचारी के साथ छेड़खानी व धक्कामुक्की
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 13 Nov 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
multilevel parking sector 17
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ की पेड पार्किंग में तैनात महिलाएं सुरक्षित नहीं है। आए दिन उनके साथ अभद्र व्यवहार और छेड़खानी की घटनाएं सामने आ रही हैैं। हाल ही में पार्किंग में तैनात एक महिला कर्मचारी के साथ धक्का-मुक्की व छेड़खानी का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में महिला कर्मचारी के साथ कुछ लोग अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। उससे लोग धक्का मार रहे हैं। इस बारे में एसएसपी को भी शिकायत दी गई है। एसएसपी ने तुरंत आरोपियों पर कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।
साथ ही वीडियो में जो पुलिसकर्मी दिख रहे हैं, उनकी संलिप्ता की जांच की जाए। शहर की पेड पार्किंग को इस समय आर्य इंफ्रा कंपनी संचालित कर रही है। महिलाओं को रोजगार देने के मकसद से कंपनी ने 80 से ज्यादा महिलाओं को तैनात किया।
यह वीडियो सेक्टर-22 की पार्किंग का बताया जा रहा है। वीडियो में आरोपी भी दिख रहे हैं। अब पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इस बारे में एसएसपी की ओर से कहा गया है कि इस मामले की जांच डीएसपी राम गोपाल को दे दी गई है। उन्हें कहा गया है कि जल्द से जल्द आरोपियों और उन पुलिसकर्मियों की पहचान की जाए, जो वीडियो में दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पुलिसकर्मी भी दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। इससे पहले पेड पार्किंग में तैनात एक महिला कर्मचारी के साथ छेड़खानी की बात सामने आई थी।