फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Agencies alert Punjab villages of terrorist infiltration, security increased

महिलाओं के भरोसे पंजाब के गांव, घुसपैठ की ताक में पाक आतंकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Mon, 25 Jan 2021 02:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 25 Jan 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Agencies alert Punjab villages of terrorist infiltration, security increased
search operation... - फोटो : amar ujala

पंजाब के अधिकांश किसानों के ट्रैक्टर परेड के लिए दिल्ली कूच के बाद अब गांव महिलाओं के भरोसे हो गए हैं। इसका फायदा पड़ोसी घुसपैठिए उठाने की फिराक में हैं। सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों की घुसपैठ की आशंका को लेकर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ को लेकर अलर्ट मोड पर आ गईं हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में नाकों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। पंजाब के सभी जिलों में पठानकोट क्षेत्र को सबसे संवेदनशील माना जा रहा है।

विज्ञापन


कृषि कानूनों के विरोध में 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाले ट्रैक्टर परेड के लिए पंजाब से लगभग 5 लाख किसान ट्रैक्टर के साथ दिल्ली कूच कर गए हैं। इससे पंजाब के अधिकांश गांव खाली पड़े हैं। किसानों की ट्रैक्टर परेड और 26 जनवरी को लेकर सीमा पार के घुसपैठिए इस मौके को भुनाने की फिराक में हैं। सूबे की सुरक्षा एजेंसियां और आईबी को पंजाब में घुसपैठ के कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। इससे पहले भी किसान आंदोलन का फायदा उठाने के घुसपैठियों द्वारा प्रयास किए गए, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट मोड पर होने से वह नाकाम हो गए। अब एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों को घुसपैठ की सूचनाएं मिल रही हैं। 
विज्ञापन


पंजाब के गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का में सुरक्षा एजेंसियां बेहद सतर्क हो गई हैं। साथ ही पंजाब के अलावा पड़ोसी राज्य हरियाणा और चंडीगढ़ की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। हरियाणा और चंडीगढ़ में एहतियातन पुलिस कर्मियों सहित खुफिया विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब का पठानकोट बेहद संवेदनशील
सीमापार से होने वाली घुसपैठ को लेकर पठानकोट जिले को बेहद संवेदनशील घोषित किया गया है। यहां पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की एक विशेष टीम को बुलाया गया है। साथ ही जिले के संवेदनशील स्थानों पर 500 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।

छह महीने में चार से अधिक बार हो घुसपैठ की कोशिश
सीमापार से होने वाली घुसपैठ की छह माह में चार से अधिक बार आतंकी कोशिश कर चुके हैं। पिछले कुछ साल के आंकड़ों को देखें तो 2015 में 28-30, 2016 में 13-15, 2017 में सात, 2018 में 16-18 और 2019 में 3 बार घुसपैठ और संदिग्ध देखे जा चुके हैं। 


सुरक्षा के मद्देनजर एसओजी की एक टीम को बुलाया गया है। 500 पुलिसकर्मियों को जिले के संवेदनशील स्थानों पर अलग-अलग तैनात किया गया है। सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकों की संख्या बढ़ा दी गई है। कठुआ में सुरंग मिलने के बाद बीएसएफ और पंजाब पुलिस के घातक कमांडो द्वारा एक संयुक्त एंटी टनल सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
- गुलनीर सिंह खुराना, एसएसपी, पठानकोट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed