फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh news note exchange ,500 note ,1000 note

हफ्ते भर से कतार में ट्राईसिटी, 500/2000 के नए नोट कब तक?

Thu, 17 Nov 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 17 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
chandigarh news note exchange ,500 note ,1000 note
500 के नोट के लिए अभी 3 दिन और इंतजार - फोटो : अमर उजाला
सौ रुपये के नोट की कमी को देखते हुए बैंकों ने लोगों को 2000 के नोट अधिक बांटने शुरू कर दिए हैं। हालांकि बैंक लोगों को 100 के नोट भी दे रहे हैं, लेकिन 2000 का नोट पहली प्राथमिकता के साथ दिया जा रहा है। 100 रुपये के नोट को एटीएम के लिए रखा जा रहा है। वहीं शहरवासियों को 500 रुपये के नोट के लिए अभी दो से तीन दिन का इंतजार करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


पीएनबी के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि 100 रुपये के नोट की सबसे अधिक डिमांड है। जो लोग 24 हजार रुपये ले रहे हैं उन्हें 2000 के नोट के साथ ही 100 के भी कुछ नोट दिए जा रहे हैं। हालांकि इस समय प्राथमिकता अधिक से अधिक लोगों को मदद पहुंचाना है। वहीं 100 के नोट की पीछे से कमी चल रही है। 100 के नोटों को एटीएम के लिए रखा जा रहा है। ये परेशानी केवल तक तक आएगी जब तक 500 का नोट नहीं आता। जैसे ही 500 के नोट आ जाएंगे तो लोगों को राहत मिलेगी। 
विज्ञापन


वहीं बुधवार से कुछ बैंकों के एटीएम से 2000 का नोट भी निकले। अधिकतर बैंकों के एटीएम केलिब्रेशन का काम दूसरे दिन भी चला। इस कारण कई जगह लोगों को थोड़ी बहुत परेशानी भी हुई। हालांकि बैंकों में अब हालात सामान्य होने लगे हैैं। सुबह के वक्त भीड़ देखी जा रही है, लेकिन दोपहर बाद यह कम ही देखी जा रही है। इसके अलावा बैैंकों में नोट एक्सचेंज करवाने को लेकर पहले की तरह अफरातफरी नहीं दिख रही हैै। एटीएम में कैश खत्म होने की कम ही शिकायतें सामने आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

chandigarh news note exchange ,500 note ,1000 note
500 के नोट के लिए अभी 3 दिन और इंतजार - फोटो : अमर उजाला
नोट बदलवाने वालों की अंगुली पर स्याही लगाने का काम अभी शहर के अधिकतर बैंकों में शुरू नहीं हो सका है। हालांकि एसबीआई और कुछ निजी बैंकों की शाखाओं में ग्राहकों को स्याही लगाई गई। बैंकों को स्याही आरबीआई से आनी है, जबकि अभी आरबीआई में ही स्याही नहीं पहुंची है।

उम्मीद है कि वीरवार को स्याही पहुंच जाएगी तो सभी बैंकों तक यह पहुंचा दी जाएगी। इसके बाद से नोट बदलवाने वालों की अंगुली पर स्याही लगाई जाएगी। आरबीआई के एक अधिकारी के अनुसार अगले महीने शहर में नगर निगम चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग से बातचीत के बाद सभी बैंकों को खास अंगुली पर ही निशान लगाने को कहा जाएगा। इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा कि इससे चुनाव को लेकर किसी तरह की परेशानी की स्थित न बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed