फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh Traffic Police Clarify Challan Rule on Phone Call while Driving

स्पष्टीकरणः ड्राइविंग करते समय मोबाइल पर बात करनी है तो सर्विस लेन का ही करें इस्तेमाल

Wed, 15 Jan 2020 02:04 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 15 Jan 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
chandigarh Traffic Police Clarify Challan Rule on Phone Call while Driving
स्पीड राडार - फोटो : अमर उजाला
ट्रैफिक पुलिस की ओर से सोमवार को नए नियम लागू करने के बाद दिनभर लोगों में चर्चा रही। लोगों के मन में एक सवाल था कि अगर वाहन चलाते समय किसी का फोेन आया तो वह कहां रुककर बात करें। ऐसे में ट्रैफिक पुलि के उच्चाधिकारियों ने बताया कि मोबाइल पर बात करना है तो चालक सर्विस लेन का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन अगर मोबाइल पर बात करने के दौरान चालक ट्रैफिक में बाधा डालता है तो उसका चालान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, किसी को पिक एंड ड्राप करने के लिए आप सर्विस लेने का इस्तेमाल कर सकते हैं। मेन मार्ग पर कोई भी वाहन को रोकना मानो आप ट्रैफिक की अवहेलना कर रहे हैं। इसके अलावा सीधे या फिर दाएं जाने पर बाएं लेन का इस्तेमाल करने से बचें, नहीं तो ट्रैफिक पुलिस एक फरवरी से चालान काट देगी।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस अब लोगों को इससे बचने के लिए जागरूक करने में जुटी हुई है। वहीं, अराइव सेफ संस्था के संस्थापक हरमन सिंह सिद्धू का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस की अच्छी पहल है। दिल्ली में भी ट्रैफिक पुलिस इन आफेंस के तहत चालान काटती है। शहरवासियों को अभी इसे समझना में थोड़ा वक्त लगेगा। साथ ही ट्रैफिक पुलिस को लोगों की जागरूक करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जागरूक करने में जुटी ट्रैफिक पुलिस
ट्रैफिक पुलिस को एक फरवरी से मध्यमार्ग, दक्षिण मार्ग और उद्योगपथ पर इस नियम को लागू करना है। ट्रैफिक पुलिस अब इन तीनों जगहों पर लोगों को जागरूक करने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि आने वाले समय में इसे शहर के अन्य हिस्सों में लागू कर दिया जाएगा।

छह जगह पर लगे स्पीड रडार
ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को छह रडार को लगा दिया है। अब यह रडार आपके वाहनों कर स्पीड पर नजर रखेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट, काली बाड़ी लाइट प्वाइंट, ट्रांसपोर्ट लाइट से रेलवे लाइट के बीच, सेक्टर-47 काली बाड़ी लाइट, सेक्टर-45, 46, 49, 50 लाइट, ट्रिब्यून चौक पर स्पीड रडार लग चुके हैं। ट्रैफिक आला अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस रडार से ओवरस्पीड के चालान कटने शुरू हो जाएंगे।


पब्लिक की राय के बाद इन तीनों आफेंस को लागू करने का फैसला लिया गया है। अगर कोई चालक मोबाइल पर बात करना चाहता है तो वह सर्विस लेन का इस्तेमाल कर सकता है, लेकिन अगर उसकी वजह से ट्रैफिक बाधा हुई तो पुलिस चालान काट देगी।
 - चरणजीत सिंह विर्क, डीएसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed