फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh News in Hindi: Ram Rahim wrote letter from Rohtak's Sunariya jail

जेल से लिखे पत्र में राम रहीम का बड़ा एलान, कहा- ताउम्र रहूंगा डेरा सच्चा सौदा का गुरु

Wed, 29 Jul 2020 12:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Jul 2020 12:26 AM IST
सार

  • डेरामुखी ने नए गुरु की चर्चाओं पर लगाया विराम
  • श्रद्धालुओं को पत्र लिखकर कोरोना से किया आगाह
  • डेरे में गुटबाजी की अटकलों पर को भी किया खारिज

विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: Ram Rahim wrote letter from Rohtak's Sunariya jail
राम रहीम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ही ताउम्र डेरे के गुरु रहेंगे। यह एलान उन्होंने रोहतक जेल से लिखे पत्र में किया। इसके साथ ही डेरा प्रमुख ने हनीप्रीत समेत कई सेवादारों का जिक्र करते हुए डेरे में गुटबाजी की अटकलों को भी खारिज किया। उन्होंने दावा किया कि डेरे में करोड़ों बच्चे और सेवादार आज भी एक हैं। पत्र में वीरपाल कौर का नाम लिए बिना डेरामुखी ने कहा कि किसी की निंदा-बुराई करने वाला हमारा शिष्य नहीं हो सकता।

विज्ञापन


डेरा मुखी ने अपनी माता, श्रद्धालुओं और ट्रस्ट प्रबंधक सेवादारों को संबोधित करते हुए रोहतक जेल से लिखे पत्र में अपनी माता के स्वस्थ को लेकर चिंता जताई और उन्हें समय पर दवाएं लेते रहने की सलाह दी। उन्होंने लिखा कि परमात्मा ने चाहा तो हम जल्दी ही आकर आपका इलाज स्वयं करवाएंगे। 
विज्ञापन


डेरामुखी ने अपने सभी श्रद्धालुओं को कोरोना के प्रति आगाह करते हुए निर्देश दिया कि इस महामारी के संबंध में सरकार के जो भी दिशा निर्देश हैं, उनका सब पूरी तरह पालन करें और भले ही अनलॉक हो गया है लेकिन सभी ज्यादा समय घरों में ही रहें। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को मास्क पहनने और पहले पत्र में जो काढ़ा बताया था, वह पीने की ताकीद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेरामुखी ने अपनी अनुपस्थिति में डेरे में नए गुरु की अटकलों पर विराम लगाते हुए लिखा- परमपिता ने जब से इस खाक को गुरु बनाया है तब से ही हम आपकी, संसार की भलाई के लिए प्रार्थना करते थे, कर रहे हैं व ताउम्र गुरु के रूप में इस कर्तव्य का निर्वाह करते रहेंगे। हम वचन देते हैं कि ताउम्र गुरु रूप में आपकी संभाल बढ़चढ़ कर करते रहेंगे। 

डेरे में गुटबाजी को लेकर डेरामुखी ने लिखा- हमें खुशी है कि हमारे बच्चे जसमीत इंसां, चरणजीत इंसां, हनीप्रीत इंसां, अमरप्रीत इंसां, सारे डेरे के रहने वाले सेवादार, एडम ब्लाक के सेवादार व करोड़ों बच्चे सेवादार आज भी सब एक हैं और किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है और आगे भी सब एक रहें।

वीरपाल कौर को डेरे से किया अलग
हाल ही में अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और सिख गुरुओं को गुरमीत राम रहीम के समकक्ष बताकर विवादों में घिरी डेरा अनुयायी वीरपाल कौर का नाम लिए बिना डेरामुखी ने अपने पत्र में लिखा- हमने सिखाया है सबका भला करो। किसी की भी निंदा बुराई न गाओ। अगर कोई दिन रात, जबरदस्त तरीके से किसी की भी निंदा बुराई गाता है और अपने आपको हमारा शिष्य कहता है तो यह गलत है। ऐसा करने वाला हमारा शिष्य नहीं हो सकता। ऐसे लोगों से हमारे सारे बच्चे दूर रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed