{"_id":"6071fe4e8ebc3e592071e818","slug":"chandigarh-news-corona-cases-increasing-recovery-rate-decreasing-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में कोरोना : सामने आए 2937 नए मामले, 11 संक्रमितों की मौत, गुरुग्राम में आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में कोरोना : सामने आए 2937 नए मामले, 11 संक्रमितों की मौत, गुरुग्राम में आफत
Sun, 11 Apr 2021 01:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 11 Apr 2021 01:06 AM IST
सार
- पांच जिलों में सबसे अधिक केस, अकेले गुरुग्राम में 864 नए संक्रमित मिले
- रिकवरी रेट के साथ मृत्यु दर में भी आ रही कमी
विज्ञापन
कोरोना...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार को प्रदेश में 2937 नए संक्रमित मिले और 11 मरीजों की मौत हुई है। पांच जिलों में सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। अकेले गुरुग्राम में ही शनिवार को 864 नए मामले मिले हैं। मरीजों का रिकवरी रेट कम होने के साथ ही मृत्यु दर में भी गिरावट आ रही है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार गुरुग्राम में 864, फरीदाबाद 200, सोनीपत 203, हिसार 124, अंबाला 123, करनाल 271, पानीपत 104, रोहतक 121, रेवाड़ी 25, पंचकूला 217, कुरुक्षेत्र 181, यमुनानगर 168, सिरसा 78, महेंद्रगढ़-चरखी दादरी 3-3, भिवानी 28, झज्जर 70, पलवल 5, फतेहाबाद 53, कैथल 78, जींद 14, नूंह में 4 नए मामले मिले हैं।
विज्ञापन
संक्रमितों के ठीक होने का रिकवरी रेट कम होकर 92.76 फीसदी पहुंच गया है, जबकि मृत्यु दर 1.04 प्रतिशत है। कोविड सकारात्मकता दर 4.80 फीसदी चल रही है। प्रदेश में अभी 19453 सक्रिय मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड जांच बढ़ा दी है, शनिवार को 34236 लोगों के नमूने जांच के लिए एकत्रित किए गए। अभी तक 3252 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
शनिवार को अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला में 2-2, कुरुक्षेत्र, भिवानी, करनाल, फतेहाबाद व जींद में 1-1 संक्रमित ने दम तोड़ा है। 1615 मरीज शनिवार को ठीक होकर घर लौटे। 273 मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 226 ऑक्सीजन व 47 वेंटिलेटर पर रखे गए हैं।