{"_id":"6047bb408ebc3e769f0936ab","slug":"chandigarh-news-cm-khattar-turns-emotional-in-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"भावुक हुए सीएम मनोहर लाल : बोले- कांग्रेस की महिला विधायकों को ट्रैक्टर खींचते देख रातभर नहीं सो पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भावुक हुए सीएम मनोहर लाल : बोले- कांग्रेस की महिला विधायकों को ट्रैक्टर खींचते देख रातभर नहीं सो पाया
Wed, 10 Mar 2021 12:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:06 AM IST
सार
- हुड्डा का पलटवार, दिल्ली बार्डर पर बैठी महिलाओं को देखकर क्यों नहीं पसीजा दिल
- किरण चौधरी भी रण में कूदीं, महिलाओं पर बढ़ते अपराध पर लगाम क्यों नहीं
विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal Khattar
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महिला दिवस के मौके पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ट्रैक्टर पर बैठाकर महिला विधायकों द्वारा रस्से से खींचने को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल विधानसभा में भावुक हो गए। रुंधे गले और आंसू पोंछते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, महिला दिवस पर महिला विधायकों के साथ बंधुवा मजदूरों जैसा व्यवहार हुआ। इस दृश्य ने इतना दर्द हुआ कि वह सारी रात सो नहीं पाए। सीएम के ऐसा कहते ही सदन में सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद पलटवार कर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि, किसान आंदोलन में दिल्ली बार्डर पर अपने बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे बैठी महिलाओं को देखकर आपका दिल क्यों नहीं पसीजता? कांग्रेसी विधायक किरण चौधरी भी हुड्डा के सुर में सुर मिलाते हुए रण में कूदीं और सीएम पर सवाल दागा कि प्रदेश में बढ़ते महिलाओं पर अपराध पर लगाम क्यों नहीं लगाते?
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं को सम्मान के लिए इतनी योजनाएं ला रही हैं। दूसरी ओर कांग्रेस विधायकों के साथ ऐसा सलूक करती है। विधायक गीता भुक्कल और शकुंतला खटक को रस्से से ट्रैक्टर खिंचवा रहे हैं और वो भी महिला दिवस के मौके पर। हमारी सरकार ने इस दिन पूरा सदन ही महिलाओं को सौंप दिया।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि होना तो ये चाहिए कि महिला दिवस पर महिला विधायकों को ट्रैक्टर पर बैठाते और खुद इसे खींचते तो इसका मैसेज ज्यादा अच्छा जाता। विरोध प्रदर्शन करना सभी का हक है, लेकिन इसमें मर्यादा जरूरी है। इसी बीच, किरण चौधरी और गीता भुक्कल भी हुड्डा के समर्थन में खड़ी हो गईऱ्ं और महिलाओं पर बढ़ते अपराध पर हमला बोला।