फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh News : Classes will be online, no decision on exam yet in punjab

पंजाब : फिलहाल ऑनलाइन होंगी कक्षाएं, परीक्षा पर अभी फैसला नहीं

Sun, 11 Apr 2021 01:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा  अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
 अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 11 Apr 2021 01:21 AM IST
सार

  • पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में सौंपी 8 अप्रैल को जारी नोटिफिकेशन की प्रति
  • कहा, कैसे कराई जाएंगी परीक्षाएं, 30 अप्रैल तक फैसला लेंगे

विज्ञापन
chandigarh News : Classes will be online, no decision on exam yet in punjab
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट

विस्तार

पंजाब के विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में फिलहाल कक्षाएं ऑनलाइन ही होंगी। पंजाब सरकार ने यह जानकारी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करवाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान दी है। हालांकि, पंजाब सरकार की नोटिफिकेशन इस बारे में मौन है कि परीक्षाएं कैसे आयोजित करवाई जाएंगी। पंजाब सरकार इस पर स्थिति का आंकलन कर 30 अप्रैल तक निर्णय लेगी।

विज्ञापन


चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्रा मनप्रीत कौर व अन्य ने एडवोकेट वैभव गोयल के माध्यम से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के उस फैसले को चुनौती दी थी जिसके तहत परीक्षाओं को ऑफलाइन करवाने की बात कही गई थी। छात्रों ने बताया कि यूजीसी ने नवंबर 2020 में यूनिवर्सिटी व कॉलेज खोलने के लिए दिशा निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन


सीयू के वीसी ने 18 जनवरी को आदेश जारी कर ऑफलाइन परीक्षा अनिवार्य कर दी और साथ ही 26 मार्च से कक्षाएं भी कैंपस में लगाने का आदेश जारी कर दिया। कारोना के बढ़ते संक्रमण के बीच इस प्रकार के निर्णय से छात्रों व अन्य लोगों के जीवन के संकट में आने की दलील देते हुए छात्रों ने इन आदेशों को रद्द करने की हाईकोर्ट से अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान याची ने कहा कि कोविड के मामले में पंजाब नंबर एक की ओर बढ़ रहा है। मोहाली में सबसे ज्यादा मामले आ रहे हैं। रात का कर्फ्यू लगाने का भी आदेश जारी हो चुका है। याचिकाकर्ताओं ने हालात को देखते हुए केवल ऑनलाइन परीक्षाएं ही आयोजित करने के निर्देश जारी करने की अपील की। हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई पर कहा था कि पंजाब सरकार ने कोरोना के चलते लगभग सभी विषयों को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं । लेकिन परीक्षाएं कैसे हों इस संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं है। पंजाब सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए ताकि लोगों के बीच इस विषय को लेकर दुविधा न रहे।


ऑफलाइन कक्षाओं का आदेश अब प्रभावी नहीं
अब शुक्रवार को सुनवाई के दौरान भी केवल कक्षाएं ऑनलाइन होने की जानकारी दी गई, लेकिन परीक्षाओं को लेकर कुछ नहीं बताया गया। हाईकोर्ट में पंजाब सरकार ने बताया कि कक्षाएं ऑफलाइन करने का आदेश अब प्रभावी नहीं है और स्थिति का आंकलन कर परीक्षाओं के विषय 30 पर अप्रैल तक निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed