अक्तूबर में खुलेगा छतबीड़ जू, शेर सफारी की ऐसे होगी बुकिंग, खाने-पीने का सामान मिलेगा आनॅलाइन
- सुविधाओं को ऑनलाइन करने में जुटा चिड़ियाघर प्रशासन, पहले सिर्फ टिकट ही मिलता था ऑनलाइन
- अब पार्किंग, बैटरी चालित वाहन, साइकिल, वीडियो कैमरे की भी करा सकते हैं ऑनलाइन बुकिंग
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीरकपुर का छतबीड़ जू अक्तूबर में पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। संक्रमण से बचाने के लिए सभी सुविधाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। ताकि घर बैठे पर्यटक पहले ही बुकिंग कर सकें। अभी तक एंट्री टिकट ही ऑनलाइन बुक किया जा रहा था।
छतबीड़ की एंट्री, पार्किंग, बैटरी आपरेटेड व्हीकल, शेर सफारी, साइकिल, वीडियो कैमरा, स्टिल कैमरा की बुकिंग अब ऑनलाइन होगी। इसके अलावा खाद्य पदार्थों की बुकिंग भी कर सकते हैं। जिस कैंटीन में खाने के सामान की ऑनलाइन बुकिंग होगी, वहां जाकर पर्यटकों को बुकिंग नंबर बताना होगा, उसके बाद खाने पीने का सामान मिल जाएगा।
क्या कहते हैं डायरेक्टर
छतबीड़ के डायरेक्टर एम सुधागर ने बताया कि छतबीड़ में सैर सपाटे के लिए लोग देश विदेश से आते हैं। इसीलिए ऑनलाइन बुकिंग का विकल्प बेहतर साबित होगा। उम्मीद है कि छतबीड़ जू खुलने के बाद ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया के बेहतर परिणाम सामने आएंगे।
फूड प्लाजा का भी उठाएं आनंद
छतबीड़ जू के बाहर तैयार फूड प्लाजा भी पर्यटन विभाग ने जू प्रशासन को सौंप दिया है। शाम छह बजे जू बंद हो जाने के बाद भी यहां रात 10 बजे तक पर्यटक खाने का आनंद उठा सकते हैं। इसमें चार काउंटर बनाए गए हैं। फूड प्लाजा की छत पर सीमेंट की कुर्सियों का निर्माण किया गया है, ताकि आप खुले आसमान के नीचे हरियाली के बीच खाने का लुत्फ उठा सकें।
लौटते वक्त स्वच्छ हवा और हरियाली के बीच चाय, कॉफी के साथ लजीज पकवानों का स्वाद भी चख सकते हैं। वन विभाग की ओर से फूड प्लाजा के आसपास सुरक्षा का भी पुख्ता प्रबंध किया जाएगा, ताकि देर रात तक रुकने में पर्यटकों को कोई परेशानी न हो।
यह भी देखें: हमारे यू्ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.