फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh nagar nigam proposal for maintainance of bal bhawan

बाल भवन चंडीगढ़ की बदहाली होगी दूर, प्रपोजल में जानिए क्या-क्या?

Thu, 12 Jan 2017 06:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 12 Jan 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
chandigarh nagar nigam proposal for maintainance of bal bhawan
बाल भवन चंडीगढ़
बाल भवन चंडीगढ़ की बदहाली दूर होगी अब। इसके लिए निगम ने प्रपोजल तैयार कर लिया है। 15 फरवरी तक बाल भवन के ऑडिटोरियम और ओपन एयर थिएटर की मेंटेनेंस करने की समयसीमा तय की गई है। बुधवार को होम सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल, सोशल वेलफेयर सेक्रेटरी डॉ. एसबी दीपक कुमार, इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट और कल्चर डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बाल भवन का दौरा कर ग्राउंड लेवल की हकीकत को जाना।
विज्ञापन


होम सेक्रेटरी अग्रवाल ने 15 फरवरी तक बाल भवन की सूरत बदलने के आदेश दिए हैं। मेंटेनेंस के बाद बाल भवन की बुकिंग भी सेंट्रलाइज्ड होगी। ट्रैगोर थिएटर के तहत ही इसकी भी बुकिंग होगी। अभी टैगोर थिएटर में तो महीने की एडवांस्ड बुकिंग रहती है, लेकिन बाल भवन को इतनी बुकिंग नहीं मिल पाती। प्रशासन की कोशिश है कि इसको भी बेहतर बनाकर लोगों के ज्यादा इस्तेमाल में लाया जाए।
विज्ञापन


बाल भवन को अलग से बजट भी नहीं मिलता है। इस कारण इसकी मेंटेनेंस भी नहीं हो पाती। जबकि टैगोर थिएटर के लिए हर साल बजट मिलता है। फिलहाल बाल भवन कई सालों से अनदेखी का शिकार है। ऑडिटोरियम में तीन साल से नए एसी तो लगे हैं, लेकिन इन्हें चलाने के लिए बिजली का लोड ही नहीं बढ़वाया गया है। वहीं, आडिटोरियम में और भी कई कमियां हैं। इसके अलावा ओपन एयर थिएटर में कई जगर्ह इंटें उखड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


200 तक की टिकट पर नहीं लगेगा एंटरटेनमेंट टैक्स
प्रशासन ने कला प्रेमियों को राहत देते हुए टैगोर थियेटर में आयोजित होने वाली परफार्मेंस पर अब एंटरटेनमेंट टैक्स से छूट दे दी है। हालांकि यह छूट 200 रुपये तक की टिकट वाली परफोर्मेंस पर ही लागू होगी। इससे महंगी टिकटों पर एंटरटेनमेंट टैक्स पहले की तरह जारी रहेगा। पंजाब एंटरटेनमेंट ड्यूटी एक्ट-1955 के तहत अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने छूट देने के आदेश जारी कर दिए हैं। अभी तक लोगों को टिकटों वाली परफोर्मेंस के लिए अलग से एंटरटेनमेंट टैक्स चुकाना पड़ता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed