फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh nagar nigam house meeting, nagar nigam, house meeting, mayor arun sood, chandigarh

नगर निगम की बैठक में हंगामा, पार्षदों ने मिनट्स की प्रतियां फाड़ी

Mon, 30 May 2016 07:04 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 30 May 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
chandigarh nagar nigam house meeting, nagar nigam, house meeting, mayor arun sood, chandigarh
चंडीगढ़ नगर निगम की हाउस मीटिंग - फोटो : अमर उजाला
सदन की बैठक में पानी की किल्लत और गंदे पानी की सप्लाई पर जमकर हंगामा हुआ। पानी की किल्लत का मामला जब मनोनीत पार्षद डीएस संधू ने उठाया तो कांग्रेस पार्षद दर्शन गर्ग ने भी जमकर हंगामा किया कांग्रेस पार्षद दर्शन गर्ग अपने साथ गंदे पानी की बोतल अपने साथ लेकर आए उन्होंने कहा कि पलसौरा में उनके एरिया में ऐसा पानी आ रहा है।
विज्ञापन


इस पर मेयर अरुण सूद ने कहा कि वह किसी नाली में से पानी भरकर लाए हैं। मेयर ने कांग्रेस को कहा कि वह राजनीति न करे बल्कि चर्चा करे। इस पर दर्शन गर्ग ने गंदे पानी की बोतल से तीन गिलास पानी के भरे और मेयर के टेंबल के सामने जाकर रख दिए। मनोनीत पार्षद डीएस संधू ने कहा कि उनके यहां पर सेक्टर-35 में एक अप्रैल से पानी की किल्लत है ऊपर की फ्लोर पर तो एक बूंद भी पानी नहीं चढ़ रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस के विरोध के बावजूद मिनिटस किए गए पास
पिछली बैठक के मिनिटस पास करते समय भी जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस के विरोध के बावजूद मेयर ने भाजपा और मनोनीत पार्षदों के दम पर मिनिटस पास करवा दिए गए जबकि कांग्रेस मिनिटस में संशोधन करवाना चाहती थी। किसी पार्षद ने कोई संशोधन नहीं करवाया। धक्के से मेयर पर मिनिटस पास करने का आरोप लगाते हुए पूर्व मेयर सुभाष चावला और पूनम शर्मा ने मिनिटिस की प्रतियों को फाड़कर मेयर की टेंबल पर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


असल में कांग्रेस चाहती थी कि मिनिटस से वह शब्द हटाए जाए जो पूर्व मेयर पूनम शर्मा द्वारा भाजपा पार्षद आशा जसवाल के बेटे पर 5 लाख रुपये लेकर उनके पति पर एक्साइज एक्ट क तहत दर्ज मामले में समझौता करने का आरोप लगाया था कांग्रेस पार्टी के पार्षदों ने कहा कि मेयर अरुण सूद ने पूर्व मेयर पूनम शर्मा पर 20 प्रापर्टीयों पर नजयाज कब्जा करने की बात कही थी उसे मिनिटस से हटा दिया गया है। पूर्व मेयर पूनम शर्मा ने कहा कि मेयर ने यह झूठ का पुलिंदा पास करवाया है। मिनिटस में गलत रिकार्डिंग दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed