चंडीगढ़: 35 में से 28 पार्षद पहली बार सदन में रखेंगे कदम, कई नए चेहरों ने दिग्गजों को हराया, सबसे ज्यादा भाजपा के बड़े नेता हारे
सोमवार को चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के अप्रत्याशित नतीजे आए हैं। 35 में से 14 सीटों पर जीत दर्जकर आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वहीं 12 सीटों के साथ भाजपा दूसरे स्थान पर है। कांग्रेस को आठ व शिरोमणि अकाली दल को एक सीट पर जीत मिली है। कई नए चेहरों ने दिग्गज नेताओं को शिकस्त दी है। वहीं 28 नए चेहरे इस बार सदन में पहुंचेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ नगर निगम सदन में 35 में 28 पार्षद पहली बार कदम रखेंगे। इसमें आम आदमी पार्टी के सभी 14 पार्षद, भाजपा के 12 में से आठ और कांग्रेस के 8 में छह नेता शामिल हैं। सदन में भाजपा के महेशइंदर सिंह सिद्धू, दलीप शर्मा, कंवरजीत सिंह राणा, सौरभ जोशी पुराने होंगे। इसी तरह कांग्रेस के सिर्फ दो ही नेता देवेंद्र बबला की पत्नी हरप्रीत कौर बबला और गुरबक्श रावत सदन में दोबारा कदम रखेंगी।
आप के ये नेता पहली बार पहुंचे सदन
- जसविंदर कौर
- सुमन देवी
- रामचंद्र यादव
- पूनम
- दमनप्रीत सिंह
- तरुणा मेहता
- नेहा
- जसबीर सिंह
- अंजू कत्याल
- प्रेम लता
- योगेश ढींगरा
- कुलदीप कुमार
- मनोहर
- लखबीर सिंह
कांग्रेस के ये नेता पहली बार पहुंचे सदन
- दर्शना
- सचिन गालव
- गुरचरणजीत सिंह
- जसबीर सिंह
- निर्मला देवी
- गुरप्रीत सिंह
भाजपा के ये नेता पहली बार पहुंचे सदन
- सरबजीत कौर
- मनोज कुमार
- हरजीत सिंह
- बिमला दुबे
- अनूप गुप्ता
- कुलजीत सिंह
- जसमनप्रीत सिंह
- राजिंदर शर्मा
बड़े कद वाले नेताओं को हराया
नगर निगम चुनाव में कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरे हार गए हैं, जबकि नए चेहरों को जनता ने मौका दिया है। ज्यादातर कद्दावर नेता अपनी सीट बचाने में नाकाम रहे हैं। सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा और कांग्रेस के बड़े कद के नेताओं को हुआ है। हालांकि, चंद्रमुखी शर्मा का हारना आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका है।
भाजपा के ये बड़े चेहरे हारे
- वार्ड नंबर-17 से मेयर रविकांत शर्मा
- वार्ड नंबर-21 से पार्षद देवेश मोदगिल
- वार्ड नंबर-22 से पार्षद हीरा नेगी
- वार्ड नंबर-30 से पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली
- वार्ड नंबर-31 से पार्षद भरत कुमार
- वार्ड नंबर-18 से पार्षद और महिला प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन
- वार्ड नंबर-25 से भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा
- वार्ड नंबर-15 से पार्षद चंद्रावती शुक्ला के पति गोपाल शुक्ला
- वार्ड नंबर-24 से मनोनीत पार्षद सचिन लोहटिया
- वार्ड नंबर-29 से जिला अध्यक्ष रविंदर पठानियां
- वार्ड नंबर-20 से प्रदेश सचिव देवी सिंह
- वार्ड नंबर-10 से जिला अध्यक्ष की पत्नी राशि भसीन
- वार्ड नंबर-1 से हुकुमचंद की पत्नी मंजीत कौर
कांग्रेस के ये बड़े चेहरे हारे
- वार्ड नंबर-14 से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बेटे सुमित चावला
- वार्ड नंबर-19 से पूर्व मेयर कमलेश
- वार्ड नंबर-12 से महिला प्रदेश अध्यक्ष दीपा दुबे
- वार्ड नंबर-23 से पार्षद रविंदर कौर गुजराल
- वार्ड नंबर-3 से इंटक के अध्यक्ष नसीब जाखड़
- वार्ड नंबर-31 से पार्षद सतीश कैंथ
- वार्ड नंबर-2 से पूर्व पार्षद एचएस लक्की
- वार्ड नंबर-8 से मौली के पूर्व सरपंच करतार सिंह
- वार्ड नंबर-9 से पूर्व पार्षद जन्नत जहां
- वार्ड नंबर-7 से ओपी सैनी
आम आदमी पार्टी के ये बड़े नेता हारे
- वार्ड नंबर-13 से आप प्रभारी चंद्रमुखी शर्मा
- वार्ड नंबर-30 से वरिष्ठ नेता विक्रम पुंधीर