फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh municipal election voting, mc elections

एमसी चुनाव: कई केंद्रों में सुबह नहीं पहुंचे मतदाता, शाम को लगी भारी भीड़

Sun, 18 Dec 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 18 Dec 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
chandigarh municipal election voting, mc elections
नगर निगम चुनाव - फोटो : self
चंडीगढ़ में बिना किसी हंगामें के चुनाव शांतिर्पूण संपन्न हो गए है। हालंकि कई केंद्रों पर सुबह तो भीड़ नहीं थी लेकिन शाम को काफी भीड़ लग गई। वार्ड नंबर - 15 में के मतदान केंद्रों पर सुबह के समय वोट देने बहुत कम लोग पहुंचे, मतदान केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। सेक्टर - 34 के  गवर्नमेंट मॉडल हाईस्कूल स्थित मतदान केंद्र पर दोपहर 12 बजे के बाद वोटरों का रुझान बढ़ा। 
विज्ञापन


सुबह में वोट देने पहुंचे सुधीर सिंह ने का वोटिंग हमारा अधिकार है। इसलिए हम सुबह वोट देने आए हैं। वोट सभी को देना चाहिए। वहीं सेक्टर - 35 गवर्नमंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वोट देने पहुंचीं सुष्मिता सिंह ने बताया कि वोट डालने में कोई दिक्कत नहीं है। वोट डालने में 5 मिनट का समय लगा है।
विज्ञापन


रिटर्निंग अफसर को नहीं घुसने दिया
 नगर निगम की ओर से नियुक्त किए गए फोटोग्राफर शनि को फोटो करने के लिए बूथ पर जाने नहीं दिया गया। इस कारण उसे परेशानी का सामना करना पड़ा। शनि ने बतया कि वह दो घंटे से बाहर खड़ा है। पुलिस की ओर से उसे अंदर जाने की परमिशन नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वार्ड नंबर -13 में रहा रोड पर जाम

chandigarh municipal election voting, mc elections
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव - फोटो : अमर उजाला
वार्ड नंबर - 12 में दो घंटे तक लाइन में लगे रहे
 वार्ड नंबर - 12 के सेक्टर - 52 में वोटरों की एक घंटे लाइन में लगने की मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद भी वोटरों में उत्साह दिखा। यहां पर भीड़ अधिक होने केबाद भी लोग वोट देने केलिए लगे रहे। यहां पर वोट देने आए शशि शर्मा, सुनीता सिंह, कलावती ने बताया कि वह दो घंटे से लाइन में खड़ी हैं। यहां पर चेकिंग में अधिक समय लग रहा है। इसलिए परेशानी हो रही है। वोट देना हमारा अधिकार है। हम वोट करेंगे तभी हमें हमारा हक मिलेगा।

 वार्ड नंबर 13 में रहा रोड पर जाम 
 शहर के वार्ड नंबर - 13 के सेक्टर - 49, 50 में दोनों ओर रोड जाम रहा। इस कारण लोगों को परेशानी हुई। वहीं यहां पर पोलिंग बूथ के बाहर भीड़ अधिक रही।  यहां पर वोटिंग करने आई बलविंदर कौर ने बताया कि उन्होंने वोटिंग की है। यहां पर रोड में गाड़ियों का जाम है लेकिन अंदर किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed