फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Municipal corporation sent notice for demolition of two temples in Maulijagran

चंडीगढ़ में मंदिरों को तोड़ने का नोटिस: सात दिन में की जाएगी तोड़ने की कार्रवाई, लोगों में मचा हड़कंप

Wed, 07 Aug 2024 10:40 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 07 Aug 2024 10:40 PM IST
सार

नगर निगम ने मौलीजागरां में मंदिरों को तोड़ने का नोटिस भेजा है। स्थानीय लोग इसके विरोध में आ गए हैं। वहीं भाजपा नेता ने भी निगम के इस फैसला पर विरोध जताया है।

विज्ञापन
Chandigarh Municipal corporation sent notice for demolition of two temples in Maulijagran
विरोध जताते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम की तरफ से मंदिरों को तोड़ने का नोटिस भेजा गया है। नोटिस मिलने के बाद से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। इस फैसला का लोग विरोध जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि मंदिरों से उनकी आस्था जुड़ी है। निगम ने मौलीजागरां के मंदिरों को तोड़ने का नोटिस दिया है।  
विज्ञापन


नोटिस के बाद लोगों ने स्थानीय भाजपा नेता को साथ लेकर विरोध जताया। भाजपा प्रदेश सचिव शशि शंकर तिवारी ने कहा की मौलीजागरां वार्ड-7 के मौली कांप्लेक्स और विकासनगर के मंदिरों को नगर निगम ने तोड़ने के लिए दोबारा नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि सात दिन के अंदर इन मंदिरों को हटा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


शशि शंकर तिवारी का कहना कि लोग अपनी आस्था के अनुसार धार्मिक स्थान बनाकर उसमें पूजा-पाठ कर रहें हैं। इससे किसी प्रकार का कोई प्रशासनिक या ट्रैफिक बाधा नहीं है। तिवारी ने कहा कि वैसे भी यहां के युवा नशों के दलदल में फंसते जा रहे हैं। ऐसे में इन धार्मिक स्थानों पर जाकर ही प्रभु का नाम लेते हैं। मौलीजागरां में लाखों की आबादी है। यहां पर प्रशासन की ओर से धार्मिक स्थान भी अलॉट नहीं किया गया है। प्रशासन ने कार्रवाई की तो भाजपा इसका डटकर विरोध करेगी। दूसरी तरफ तिवारी ने कांग्रेस सांसद एवं आम आदमी पार्टी के मेयर से कहा कि धार्मिक स्थान के मुद्दे पर ये दोनों नेता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed