फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh municipal corporation polls bjp strategy

एमसी चुनाव: भाजपा ने नगर निगम चुनाव जीतने की बिछाई बिसात

Mon, 07 Nov 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 07 Nov 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
chandigarh municipal corporation polls bjp strategy
MP Kirron Kher - फोटो : File Photo
भारतीय जनता पार्टी ने अगले महीने होने वाले नगर निगम चुनाव जीतने की बिसात बिछा दी है। चुनाव में माइलेज लेने के लिए सांसद किरण खेर ने आचार संहिता लगने से ठीक पहले बड़ी घोषणाएं करनी शुरू कर दी हैं। सरकारी नौकरी में आयु सीमा 25 से बढ़वा कर 37 वर्ष करवाने के बाद सोमवार को उन्होंने मनीमाजरा आरयूबी को मंजूरी की घोषणा भी कर दी। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं शहर के बहुप्रतिक्षित प्रोजेक्ट पाइप नेचुरल गैस का भी 11 नवंबर को उद्घाटन करवाया जा रहा है। इसके लिए पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान चंडीगढ़ आ रहे हैं। आयु सीमा बढ़ने का फायदा लेने के लिए यूटी गेस्ट हाउस में पहले से ही ढोल का इंतजाम किया गया था। साथ ही विभिन्न यूनियन और उनके पदाधिकारियों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को जुटाया गया था। पार्टी को एकजुट दिखाने के लिए सांसद किरण खेर ही सभी घोषणाएं कर रही हैं। गैस पाइप लाइन के साथ ही सांसद 15 नवंबर से पहले कुछ और घोषणाएं कर सकती हैं। 
विज्ञापन

'बेटे की आती है बड़ी याद'

chandigarh municipal corporation polls bjp strategy
किरण खेर, सांसद - फोटो : File Photo
किरण खेर खुलकर कांग्रेस पर हमला भी बोल रही हैं। उन्होंने कहा कि वह उनकी पार्टी पूरी तरह से एकजुट है। काउंसलरों के निजी मामलों से उनका कोई मतलब नहीं है पार्टी कार्यों के लिए वह मेयर, काउंसलर और कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी हैं। पूर्व एडवाइजर विजय देव के ट्रांसफर के बाद सांसद किरण खेर शहर के छोटे से छोटे प्रोजेक्ट का उद्घाटन-शिलान्यास कर रही हैं। दिन भर में कई कार्यक्रमों का हिस्सा बन रही हैं।

बेटे की आती है बड़ी याद
सांसद किरण खेर पिछले कई महीनों से चंडीगढ़ में ही सक्रिय हैं। जिस कारण वह अपने परिवार को भी कम समय दे पा रही हैं। उनका यह दर्द बातचीत में छलक गया। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे को बहुत मिस करती हैं। उसकी बड़ी याद आती है। यहां व्यस्तता के कारण उससे मिलने तक नहीं जा पाती। साथ ही अभिनय की दुनिया से दूर होने का दुख भी उन्होंने व्यक्त किया। खेर ने कहा कि जिम्मेदारियां इतनी बढ़ गई हैं जिससे मुंबई लौट ही नहीं पाती। दिसंबर में होने वाले नगर निगम चुनाव तक सांसद खेर की भागदौड़ जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed