{"_id":"582768984f1c1bf47eb3c17e","slug":"chandigarh-municipal-corporation-polls-bjp-new-strategy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एमसी चुनाव: भाजपा में टिकट के लिए आवेदन की जरूरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसी चुनाव: भाजपा में टिकट के लिए आवेदन की जरूरत नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ के मेयर अरुण सूद
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नगर निगम चुनाव के टिकट दावेदारों को आवेदन करने की जरूरत नहीं है। पार्टी टिकट के लिए कोई आवेदन नहीं लेगी और 22 से 25 नवंबर के बीच पार्टी उम्मीदवारों के नाम तय कर लेगी।
भाजपा में पिछले काफी समय से इस बात को लेकर असमंजस चल रहा था कि क्या वह कांग्रेस की तरह दावेदारों से आवेदन मांगे। इसीलिए अभी तक टिकट के लिए आवेदन भी नहीं मांगे गए हैं। जबकि कांग्रेस ने टिकट आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। केंद्र में मोदी सरकार और शहर में भाजपा का सांसद होने के कारण अब पार्टी की टिकट से चुनाव लड़ने वालों की संख्या भी ज्यादा है।
पार्टी नेताओं के अनुसार सभी 26 वार्डों का एक बार सर्वे हो चुका है जिसमें फील्ड में काम करने वाले हर दावेदारों का नाम शार्ट लिस्ट होकर आ गया है। इसके अलावा पार्टी ने हाल ही में 56 पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं जो हर वार्ड में चुनाव लड़ने वाले दावेदारों का नाम चुनाव समिति को बताएंगे। चुनाव समिति इन दावेदारों के मंथन के बाद हर वार्ड के लिए उम्मीदवार तय करेगी लेकिन 20 नवंबर तक यह प्रक्रिया भी शुरू होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
26 नवंबर तक टिकटों की घोषणा
चुनाव आयोग की ओर से 15 नवंबर को नगर निगम चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी। जबकि दिसंबर माह में 15 से 18 दिसंबर के बीच चुनाव होने की उम्मीद है। 15 को चुनाव शेडयूल भी जारी कर दिया जाएगा। ऐसेे में 26 के बाद ही नामांकन भरने की तारीख तय होगी। ऐेसे में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अपने -अपने उम्मीदवारों की घोषणा 26 नवंबर तक कर देगी।

कांग्रेस के मुकाबले भाजपा में चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की संख्या ज्यादा
संजय टंडन व सत्यपाल जैन
- फोटो : Amar ujala
20 को बूथ लेबल की बैठक लेंगे अमित शाह
20 नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चंडीगढ़ बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आ रहे हैं। ऐसे में पार्टी के सभी नेताओं का जोर इस बैठक के लिए लगा हुआ है। सीनियर नेताओं के अनुसार तब तक चुनाव समिति की बैठक भी नहीं होगी और दावेदारों के नामों पर भी चर्चा नहीं होगी।
125 ने कांग्रेस से किया है आवेदन
125 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है। कांग्रेस भी 25 नवंबर तक अपने उम्मीदवार घोषित करेगी। जबकि कांग्रेस ने दावेदारों के नाम पर मंथन शुरू कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि आवेदन करने वाले दावेदारों के नाम पर चर्चा की जाएगी।
पार्टी की ओर से टिकट के लिए कोई आवेदन नहीं मांगा जा रहा है। 20 नवंबर को दावेदारों के नामों पर कोई मंथन नहीं होना है। 20 के बाद चुनाव समिति ही हर वार्ड में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार का नाम तय करेगी। चुनाव समिति की बैठक में ही 22 वार्डों के उम्मीदवार तय किए जाएंगे ,जबकि 4 सीट अकाली दल को दी जा रही है। फील्ड में काम करने वाले हर दावेदार पर पार्टी की नजर है।
संजय टंडन,चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष