फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh municipal corporation meeting, mc house meeting

निगम बैठक में पार्षदों का मिनरल वाटर बंद, दी गईं स्टील की बोतलें

Sat, 29 Apr 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 29 Apr 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh municipal corporation meeting, mc house meeting
अब पार्षद निगम बैठक में घर से लाएंगे पीने का पानी
मेयर आशा जसवाल ने सदन की बैठक के दौरान शाही लंच में मिलने वाले तरह-तरह के पकवान को बंद करवा दिया है। शुक्रवार को हुई बैठक में पहले के मुकाबले आधे पकवान ही परोसे गए। पास्ता, डोसा, तरह-तरह के फलों का सलाद और दो स्वीट डिश में कटौती कर दी है। स्वीट डिश में सिर्फ आइसक्रीम ही मिलेगी।
विज्ञापन


मेयर आशा जसवाल का कहना है कि पार्षद और अधिकारी किसी शादी में शामिल होने के लिए नहीं आते हैं, इसलिए खाने पर ज्यादा खर्च नहीं किया जाना चाहिए। लंच के पकवानों पर भारी कटौती से खर्च आधा हो गया है। साथ ही जो मिनरल पानी की बोतलें दी जाती थीं वह भी बंद करवा दी गईं हैं। इसके बदले में मेयर ने किसी समाजसेवी से सदन में स्टील की पानी की बोतलें दिलवा दीं।
विज्ञापन


मेयर ने कहा कि प्लास्टिक की बोतलों में पानी पीना सेहत के लिए अच्छा नहीं है, इसलिए जो बोतलें दी गई हैं उसमें ही पार्षद अपने घर से पानी भरकर लाएं। मालूम हो कि एक बैठक में हजारों रुपये सिर्फ मिनरल वाटर पर खर्च हो जाते हैं। इससे पहले मेयर ने विकास कार्यों के उद्घाटन समारोह पर होने वाले खर्च में भी कटौती कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोनीत पार्षद ज्योत्सना भी भड़की

Chandigarh municipal corporation meeting, mc house meeting
सदन की बैठक
मनोनीत पार्षद ज्योत्सना भी भड़की
सदन की बैठक में मनोनीत पार्षद डॉ. ज्योत्सना विग ने निर्वाचित पार्षदों पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि जब भी मनोनीत पार्षद बोलते हैं तो उस समय निर्वाचित पार्षद आपस में बात करने लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि वह भी नगर निगम के पार्ट हैं। उन्होंने कहा कि  निर्वाचित पार्षद जब भी बोलते हैं तो वह सभी सुनते हैं। इस पर भाजपा पार्षद रवि शर्मा ने आपत्त जाहिर की। रवि शर्मा ने कहा कि ऐसा नहीं है। वह हर मीटिंग में इस तरह बेवजहा आपत्ति जताती हैं।

विनोद खन्ना के निधन पर मौन
डिप्टी मेयर अनिल दूबे के सुझाव पर बैठक शुरू होने से पहले पूरे सदन में अभिनेता एवं नेता विनोद खन्ना के निधन पर दो मिनट का मौन भी रखा। साथ ही बैठक में पेड़ों की हुई गणना की रिपोर्ट भी रखी गई।

रात 11.30 बजे भेजे गए सपलिमेंटरी एजेंडे
पार्षदों को जो सपलिमेंटरी एजेंडे उनके घर पर भेजे गए वह वीरवार रात 11.30 बजे भेजे गए हैं इस पर अकाली पार्षद मलकीयत सिंह ने आपत्ति दर्ज की। उन्होंने कहा कि वह कब एजेंडा का अध्ययन करे और फिर सदन में ऐसे प्रस्ताव पर चर्चा करने का क्या फायदा।

पानी की कमी नहीं, मिस मैनेजमेंट 

Chandigarh municipal corporation meeting, mc house meeting
सदन की बैठक
पानी की कमी नहीं, मिस मैनेजमेंट 
नगर निगम ने 87 लाख रुपये से सेक्टर-7,23 और 24 में टर्शरी वाटर की पाइप लाइन डालने का प्रस्ताव पास किया। इस पर पार्षदों ने कहा कि टर्शरी वाटर से दुर्गंध आती है। अधिकारियों ने कहा कि टर्शरी वाटर से पीने का पानी बच सकता है। कमिश्नर बी पुरुषार्था ने कहा कि टर्शरी वाटर में बीओडी की मात्रा कम करने के लिए पेक से भी मदद ली जा रही है। जबकि पूर्व मेयर अरुण सूद ने कहा कि पानी की शहर में कोई कमी नहीं है सिर्फ मैनेजमेंट की कमी है।

श्मशान घाट के रखरखाव के लिए एनजीओ बुलाई जाएगी
सदन में सेक्टर-25 श्मशान घाट की विशेष रिपेयर के लिए 76.89 लाख रुपये का प्रस्ताव पास किया गया, लेकिन श्मशान घाट की व्यवस्था पर गंभीर चर्चा हुई। भाजपा पार्षद सतीश कैंथ और मनोनीत पार्षद अजय दत्ता ने कहा कि पंजाब के श्मशान घाट चंडीगढ़ से काफी अच्छे हैं। वहां पर एनजीओ श्मशान घाट का रखरखाव कर रहे हैं। जबकि चंडीगढ़ में भी एनजीओ को बुलाया जा सकता है। इस पर सदन की सहमति बन गई है। मनोनीत पार्षद अजय दत्ता का कहना है कि भारत विकास परिषद सेक्टर-25 का श्मशान घाट का रखरखाव करने के लिए तैयार हो सकती है। जबकि पूर्व मेयर अरुण सूद और कांग्रेस पार्षद दवेंद्र सिंह बबला ने कहा कि जहां पर बच्चों को मरने के बाद दबाया जाता है, वहां के हालात अच्छे नहीं है। उन्होंने कहा कि वहां पर लावारिस कुत्ते खोद कर शव निकाल लेते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed