{"_id":"66e00145f63b22dd740e77b0","slug":"chandigarh-municipal-corporation-in-financial-crisis-yet-councillors-will-go-on-study-tour-2024-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: वित्तीय संकट में निगम... फिर भी स्टडी टूर पर जाएंगे पार्षद, इस बार लक्षद्वीप-कोच्चि की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: वित्तीय संकट में निगम... फिर भी स्टडी टूर पर जाएंगे पार्षद, इस बार लक्षद्वीप-कोच्चि की तैयारी
Tue, 10 Sep 2024 02:51 PM IST
निवेदिता वर्मा
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 10 Sep 2024 02:51 PM IST
सार
चंडीगढ़ के पार्षद कई बार देश विदेश में स्टडी टूर पर जा चुके हैं। पिछले साल आम आदमी पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस कर स्टडी टूर को फिजूलखर्ची व रिश्वत टूर कहा था, अब वो खुद सभी पार्षदों को टूर कर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ नगर निगम
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ नगर निगम वित्तीय संकट से जूझ रहा है। वार्डों के छोटे-छोटे कामों के लिए भी नगर निगम के पास पैसे नहीं है लेकिन इस बीच सभी पार्षदों ने फिर स्टडी टूर की योजना बना ली है। इस बार सभी पार्षद लक्षद्वीप-कोच्चि या मेघालय जाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
स्टडी टूर को लेकर सोमवार को मेयर कुलदीप कुमार की अध्यक्षता में सभी पार्टियों के पार्षदों की एक बैठक हुई, जिसमें निगम के कुछ अधिकारी भी शामिल रहे। बैठक में टूर के लोकेशन, तारीख और ट्रांसपोर्टेशन पर विस्तार से चर्चा हुई। तय हुआ है कि सभी पार्षद इसी महीने के आखिरी हफ्ते या अगले महीने के पहले हफ्ते में टूर जाएंगे। टूर के लिए दो जगहों पर चर्चा हुई है, जिसमें दक्षिण भारत में लक्षद्वीप-कोच्चि और पूर्वी भारत में मेघालय है। हालांकि अधिकतर पार्षद लक्षद्वीप-कोच्चि जाने के इच्छुक हैं। इस पर मेयर कुलदीप कुमार ने कहा कि स्टडी टूर को लेकर पार्षदों के साथ चर्चा हुई लेकिन अभी कोई जगह तय नहीं की गई है।
विज्ञापन