फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Municipal Corporation Election: Aam Aadmi Party accuses BJP of horse trading of councilors

चंडीगढ़ निगम चुनाव: भाजपा पर आप ने लगाया खरीद फरोख्त का आरोप, पार्षदों के घरों पर कैमरे व मोबाइल पर रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की

Tue, 28 Dec 2021 06:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 Dec 2021 06:41 PM IST
सार

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के परिणाम आने के एक दिन बाद ही आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर खरीद फरोख्त का आरोप लगाया है। आप का कहना है कि भाजपा ने तीन पार्षदों से संपर्क किया। एक को 75 लाख और दो अन्य को 50-50 लाख रुपये में भाजपा में शामिल होने का ऑफर दिया।

विज्ञापन
Chandigarh Municipal Corporation Election: Aam Aadmi Party accuses BJP of horse trading of councilors
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा - फोटो : facebook.com/raghavchadhaca

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में रोमांच अभी बाकी है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने के बाद हमारे पार्षदों को खरीदने का प्रयास कर रही है। तीन पार्षदों को सोमवार को दिन ढलने के बाद फोन कर भाजपा में शामिल होने का ऑफर दिया गया। इसमें एक पार्षद को 75 लाख और दो पार्षदों को 50-50 लाख का ऑफर आया था।

विज्ञापन


राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र शेखावत व उनके दफ्तर से आप पार्षदों को लगातार फोन किए जा रहे हैं। एहतियात बरते हुए सभी आप पार्षदों के घर में सीक्रेट कैमरे लगाए गए हैं और उनके फोन पर कॉल रिकॉर्डिंग की व्यवस्था कर दी गई है। निगम चुनाव के बाद मेयर बनाने के लिए जोड़तोड़ का खेल शुरू हो गया है। इस खेल में कौन बाजी मारेगा, यह मेयर चुनाव के बाद पता चलेगा लेकिन उससे पहले अपने-अपने पार्षदों को बचाने की भी तीनों दलों में घेराबंदी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने सेक्टर-39 स्थित पार्टी दफ्तर में प्रेसवार्ता की। राघव चड्ढा ने कहा कि बहुमत का आंकड़ा पाने के लिए भाजपा ने खरीद फरोख्त शुरू कर दी है। आप की सबसे ज्यादा सीटें आने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता हमारे प्रत्याशियों के घर जाकर और फोन कर संपर्क कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब एहतियात बरतते हुए सभी नव निर्वाचित पार्षदों के घर सीसीटीवी कैमरा लगवाया जा रहा है और फोन में रिकॉर्डिंग शुरू कराई जा रही है। ताकि कोई घर आए या फोन करे तो उसकी ऑडियो व वीडियो रिकॉडिंग मिल सके। इस साक्ष्य को जनता के सामने रखेंगे और भाजपा की सच्चाई बताएंगे।  

आप रकम बताइए और भाजपा में शामिल हो जाइए
राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा के नेता हमारे पार्षदों से कह रहे हैं कि उन्हें गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलवा दिया जाएगा। पार्षद रकम और पद बताएं और आप छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाएं। तीनों प्रत्याशियों के फोन में रिकॉर्डिंग नहीं थी, इसलिए साक्ष्य नहीं मिल सके। भाजपा के अधिकारियों से बताना चाहूंगा कि आप के लोग इस मिट्टी से नहीं बने जो पैसे और धमकाने से डर जाएं।
 
फिर शुरू किया ऑपरेशन लोटस: आप
आप ने बताया गया कि भाजपा ने अपना ऑपरेशन लोटस फिर चंडीगढ़ में शुरू कर दिया है। यह ऑपरेशन भाजपा ने गोवा, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक सहित कई अन्य राज्यों में चलाया था। चंडीगढ़ के लोगों ने भाजपा को हराने के लिए वोट दिया, जिसमें वर्तमान मेयर सहित दो पूर्व मेयर, युवा मोर्चा व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष को हार का सामना करना पड़ा। लोगों ने यह वोट अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल पर दिया है। जनता के फैसले को पलटकर भाजपा चोर दरवाजे से सत्ता में आना चाहती है। ऑपरेशन लोटस कांग्रेस के साथ सफल हो सकता है लेकिन आप के साथ नहीं। यह केजरीवाल का परिवार है। 

30 को पार्षदों से मिल सकते हैं केजरीवाल, तय होगी आगे की रणनीति
राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री सभी पार्षदों से इसी साल मुलाकत करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार 30 दिसंबर को मुलाकात का समय तय हुआ है। इस बीच आप ने सक्रियता दिखाते हुए पार्षदों की निगरानी शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि पार्षदों को इकट्ठा करके दिल्ली भी ले जाया जा सकता है। ताकि पार्षदों से कोई संपर्क भी न कर सके। केजरीवाल से मिलने के बाद ही आप आगे की रणनीति तय करेगी।
   
क्षेत्र विशेष नहीं, तीसरा विकल्प है आप
राघव चड्ढा ने कहा कि विपक्ष पहले कहता था कि आप ग्रामीण क्षेत्रों की पार्टी है, उसे केवल वहीं से वोट मिलेगा। सेक्टरों में मिले जन समर्थन के बाद विपक्ष कह रहा है कि आप शहरी पार्टी है, वहीं उसने बढ़त ली है। असल बात यह है कि आप लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प है, जिसे दिल्ली के लोगों ने महसूस किया है। 

सत्ता में बैठी कांग्रेस और भाजपा का बेहतर विकल्प मिलने के बाद आप सत्ता में आई। चंडीगढ़ अभी झांकी है, पंजाब अभी बाकी है। आप साफ सुथरे लोगों को पार्टी में लेकर आ रही है। पंजाब की खुशहाली के लिए जिसका दिल धड़कता है, वह पार्टी में आ रहा है। रेत माफिया से हमारी दूरी है।

चड्ढा गढ़ रहे बचकाने तथ्य
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आदमी पार्टी का इतिहास, बिना सबूत आरोप लगाने का है। विवादों से बनी पार्टी विवाद की ही सियासत करती है। आम आदमी पार्टी के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा निराधार और बचकाने तथ्य गढ़ रहे हैं। अपने ही पार्षदों के फोन टेप करना और उनके घर पर कैमरे लगवाकर वे साबित कर रहे हैं कि उन्हें बाहर से नहीं अंदर की फूट का खतरा है। 

ये पैंतरा चंडीगढ़ में बड़ी-बड़ी बातें बोलकर गए केजरीवाल के आत्मविश्वास में कमी की निशानी है और पंजाब में भाजपा की बढ़ती साख का असर है। वे अपने सहयोगियों से मुझ पर और मेरे कार्यालय पर आरोप मढ़ कर पंजाब में चर्चा प्राप्त करना चाहते हैं। सच ये है कि इस समय पंजाब में कांग्रेस के विरुद्ध भाजपा ही जनता की आवाज है और हवाई सपने बुन रही आप को अंधेरा नजर आ रहा है। मुझे केजरीवाल से सहानुभूति है।

चंडीगढ़ की जनता ने कल चमत्कार कर दिया, कई बड़े दिग्गजों को हरा कर नए चेहरों को चुना। चंडीगढ़ के लोगों ने भाजपा के मौजूदा मेयर, भाजपा के दो पूर्व मेयर और भाजपा के यूथ अध्यक्ष को हरा दिया। इनकी जगह जनता ने आप के नए चेहरों को चुना। अरविंद केजरीवाल, सीएम दिल्ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed