फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh MP Kirron Kher statement on Mayor Elections 2018

मेरा कोई ग्रुप नहीं, सूद और आशा को मैंने ही बनवाया था मेयर: सांसद खेर

Tue, 09 Jan 2018 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 09 Jan 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh MP Kirron Kher statement on Mayor Elections 2018
सांसद किरण खेर - फोटो : File Photo
मेयर चुनाव को लेकर भाजपा की गुटबाजी खुलकर सामने आई। टंडन गुट से सिटिंग मेयर आशा जसवाल ने पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ ही नामांकन भर दिया। हाईकमान और स्थानीय नेताओं के दखल के बाद आशा जसवाल ने नामांकन वापस लिया। पिछले सप्ताह शहर की राजनीति में उठा पटक बनी रही। सोमवार को एक सरकारी कार्यक्रम में सांसद किरण खेर बतौर मुख्यातिथि पहुंचीं तो उनसे कुछ सवाल किए गए। 
विज्ञापन


सवालों का जवाब देते हुए सांसद खेर ने कहा कि वह गुटबाजी से कोसों दूर हैं। मेरा कोई ग्रुप नहीं है। पूरे शहर और सभी पार्षदों को एक समान दर्जा देती हूं। जब उनसे पूछा गया कि पार्टी हाईकमान ने देवेश मोदगिल को मेयर कैंडिडेट चुना है तो टंडन गुट व पार्टी के ही पार्षदों ने ऐसा कदम क्यों उठाया। खेर ने जवाब दिया कि दो साल पहले अरुण सूद और पिछले साल आशा जसवाल का नाम मैंने ही मेयर कैंडिडेट के लिए दिया था। सूद और आशा को मेयर बनाने में मेरी भी सहमति थी। पार्टी हाईकमान और भाजपा के सभी नेता यही चाहते थे। इस बार भी पार्टी हाईकमान के फैसले को माना है। खेर ने कहा कि न वे किसी ग्रुप में है और न ही गुटबाजी करना चाहती हैं।
विज्ञापन


मेयर चुनाव तक रखा मौन व्रत
मौजूदा मेयर आशा जसवाल के नामांकन भरने पर पूछे गए सवाल पर खेर ने कहा कि मेयर चुनाव पूरा होने तक वे मीडिया में कोई बयान नहीं देना चाहतीं। मेयर चुनाव पूरा होने तक वे पार्टी के अंदरूनी मामलों को लेकर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहतीं। देवेश मोदगिल को पार्टी हाईकमान ने मेयर कैंडिडेट चुना है। भाजपा के सभी पार्षद अपना कीमती वोट देकर मोदगिल को शहर का अगला मेयर बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed