फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh MP Kirron Kher on Chandigarh Molestation case

लड़कियों की बजाए, रात में आवारा लड़कों के घूमने पर लगाई जाए रोक: खेर

Fri, 18 Aug 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 18 Aug 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh MP Kirron Kher on Chandigarh Molestation case
Kirron Kher - फोटो : File Photo
सांसद किरण खेर ने शहर में बढ़ते अपराध पर चिंता जाहिर की है। खासकर महिलाओं के साथ हो रहीं वारदातों पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि रात में लड़कियों को घूमने से रोकने के बजाय लड़कों के घूमने पर पाबंदी लगाई जानी चाहिए। रात में आवारा घूमते लड़के ही घिनौनी वारदातें करते हैं। 
विज्ञापन


खेर वीरवार को सेक्टर-49 स्थित सिविल डिस्पेंसरी के उद्घाटन के लिए पहुंची थी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को घर की चारदीवारी में रखना गलत है। खेर ने कहा ऐसे लोगों को अपनी सोच बदलने की जरूरत है।  उन्होंने कहा किशोरी से दुष्कर्म के मामले ने पूरे समाज को शर्मसार किया है।
विज्ञापन


जब खेर से सवाल किया गया कि एक  ओर  सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की सोच को लेकर आगे बढ़ रही है। दूसरी ओर इस प्रकार की घटना होने से लोगों में सरकार के प्रति किस प्रकार का संदेश जाएगा। इस पर खेर ने कहा कि लोगों की छोटी सोच व मानसिकता ही इस प्रकार की घटना को अंजाम देती है। अगर समाज में बहू-बेटियों को सुरक्षित रखना है, तो लोगों को अपनी सोच व मानसिकता को बदलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed