{"_id":"62dba9774f5ed751b52a4460","slug":"chandigarh-mc-issued-challan-for-throwing-garbage-residence-of-punjab-cm-bhagwant-mann-in-sector-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: कचरा फैलाने पर कटा पंजाब सीएम की कोठी का चालान, लगा 10 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: कचरा फैलाने पर कटा पंजाब सीएम की कोठी का चालान, लगा 10 हजार का जुर्माना
Sat, 23 Jul 2022 01:25 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:25 PM IST
सार
सेनेटरी इंस्पेक्टर को निरीक्षण के दौरान कोठी नंबर 7 के पीछे कचरा दिखा था। एसआई ने मौके पर सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ की बटालियन 113 के डीएसपी हरजिंदर सिंह के नाम से चालान काटा है।
विज्ञापन
चालान की कापी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-2 में स्थित पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कोठी के बाहर कचरा फेंकने पर नगर निगम ने चालान काट दिया है। निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने बताया कि क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान सेनेटरी इंस्पेक्टर को कोठी नंबर 7 के पीछे कचरा फैला दिखा। एसआई ने फोटो खींचकर 10 हजार रुपये का चालान काट दिया। एसआई ने मौके पर सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ की बटालियन 113 के डीएसपी हरजिंदर सिंह के नाम से चालान काटा है।
सेक्टर 2 की कोठी नंबर छह में भगवंत मान रहते हैं और कोठी नंबर सात भी उन्हीं के नाम पर आवंटित है। इसमें मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मी रहते हैं। हालांकि सुरक्षाकर्मी ने चालान पेपर पर हस्ताक्षर नहीं किए।
विज्ञापन
सेक्टर 2 की कोठी नंबर छह में भगवंत मान रहते हैं और कोठी नंबर सात भी उन्हीं के नाम पर आवंटित है। इसमें मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मी रहते हैं। हालांकि सुरक्षाकर्मी ने चालान पेपर पर हस्ताक्षर नहीं किए।
विज्ञापन