फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Mayor Election Candidate from BJP, Congress

मेयर चुनावः भाजपा प्रदेश प्रभारी आज लगाएंगे पद के दावेदार के नाम पर मुहर, कांग्रेस भी तैयार

Sat, 04 Jan 2020 10:45 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 04 Jan 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Mayor Election Candidate from BJP, Congress
मेयर ऑफिस नेमप्लेट - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ मेयर पद के लिए दावेदार का चुनाव करने भाजपा प्रदेश प्रभारी प्रभात झा आज चंडीगढ़ आएंगे। सेक्टर 33 भाजपा कार्यालय में प्रदेश प्रभारी पहले सभी पार्षदों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद सीएए पर अन्य लोगों को जानकारी देंगे। हालांकि इस दौरान प्रदेश प्रभारी मेयर पद की दावेदारों से भी चर्चा करेंगे, ताकि पार्टी में किसी भी तरह का विरोध न हो।
विज्ञापन


प्रभात झा का वैसे 5 जनवरी को चंडीगढ़ आना था, लेकिन दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ रही थी। दावेदार अलग-अलग नेताओं से फोन करके पार्टी हाईकमान से जुगत लगाने में लगे थे। आपसी गुटबाजी भी तेज हो गई थी। इसे देखते हुए पार्टी हाईकमान ने प्रभात को एक दिन पूर्व चंडीगढ़ पहुंचने को कहा।
विज्ञापन


चूंकि देशभर में लोगों को सीएए के बारे में जानकारी देने के लिए भाजपा की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। उसी को आधार बनाकर पार्षदों से चर्चा करने के लिए प्रदेश प्रभारी चंडीगढ़ आ रहे हैं। पार्षदों की मंशा को भांपने के बाद झा दावेदारों से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजबाला मलिक, हीरा नेगी और सुनीता धवन ही मेयर पद के दावेदारों में सबसे आगे हैं, लेकिन आपसी गुटबाजी में कहीं क्रॉस वोटिंग न हो इसके लिए प्रभात झा पार्षदों में सामंजस्य बनाने का काम करेंगे। कांग्रेस भाजपा की गुटबाजी का फायदा उठाने का मौका नहीं छोड़ेगी।

वहीं कुछ दावेदारों ने प्रदेश प्रभारी के आने से पहले ही दिल्ली का रुख कर लिया है। वहां जाकर अपने लिए लॉबिंग कर नाम तय करवाने के लिए दावेदार कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

भाजपा के बाद कांग्रेस करेगी अपने उम्मीदवार की घोषणा

मेयर चुनाव के लिए कांग्रेस न नजरें जमा दी हैं। छह जनवरी को नामांकन की अंतिम तारीख है। मेयर पद का चुनाव 10 जनवरी को होगा। भाजपा ने अभी तक अपना उम्मीदवार तय नहीं किया है। कांग्रेस को इसी का इंतजार है। इस बार मेयर पद महिला के लिए आरक्षित है। कांग्रेस के पांच पार्षदों में तीन महिलाएं हैं। इसमें शीला देवी, गुरबख्श रावत और रविंदर कौर गुजराल हैं।

दो पुरुषों में देवेंद्र सिंह बबला और सतीश कैंथ शामिल हैं। मेयर पद के लिए तीनों महिला पार्षदों में से एक को उम्मीदवार बनाया जाएगा। कांग्रेस अपना पत्ता भाजपा के उम्मीदवार की घोषणा के बाद होगी। कांग्रेस की छह जनवरी को बैठक होगी। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्षद शामिल होंगे। इसी बैठक में मेयर व अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा होगी।

मेयर चुनाव में अकाली दल ने भी फंसाया पेंच

मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 10 जनवरी को होना है। मुकाबला भाजपा के बीच ही है। मेयर बनने की चाहत रखने वाले उम्मीदवार चंडीगढ़ से दिल्ली तक दौड़ लगा रहे हैं। शिअद भी अपनी चाल चलनी शुरू कर दी है। शिअद ने एक बार दोबारा से सीनियर डिप्टी मेयर के पद के लिए पेंच फंसा दिया है। शिअद चंडीगढ़ प्रधान और सीनियर डिप्टी मेयर हरदीप सिंह बुटेरला ने शुक्रवार को शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात कर इस संबंध में दखल देने की मांग की है।

सुखबीर बादल ने हरदीप सिंह को कहा है कि वे दिल्ली में बात करेंगे। हरदीप सिंह बुटेरला का कहना है कि चूंकि भाजपा-शिअद में गठबंधन है, इसलिए पदों का बंटवारा जरूरी है। उन्होंने अपने लिए सीनियर डिप्टी मेयर पद की मांग की है। इस वर्ष मेयर का पद महिला के लिए आरक्षित है। नगर निगम का चुनाव भाजपा और शिअद मिलकर लड़े थे। इसमें भाजपा 20 और अकाली दल 1 सीट जीता था। चार पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी।

एक निर्दलीय था, लेकिन पिछले वर्ष मेयर चुनाव में भाजपा से बगावत कर सतीश कैंथ मेयर चुनाव लड़े। हार गए और उसके बाद कांग्रेस में शामिल हो गए। बाद में निर्दलीय पार्षद दलीप शर्मा भाजपा में शामिल हो गए। इस प्रकार भाजपा की संख्या में हुई एक सीट की कमी निर्दलीय दलीप शर्मा ने पूरी कर दी, लेकिन कांग्रेस के चार पार्षद से बढ़कर पांच हो गई। सतीश कैंथ कांग्रेस में शामिल हो गए।

भाजपा शिअद गठबंधन को प्रचंड बहुमत
निर्वाचित पार्षद और सांसद का एक मिलाकर 27 वोट बनती हैं। मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद पर जीत हासिल करने के लिए 14 मत चाहिए। ऐसे में भाजपा और अकाली मिलकर 21 हैं जो बहुमत से काफी आगे हैं। भाजपा और अकाली के भारी बहुमत के कारण ही मेयर चुनाव में गठबंधन के उम्मीदवार ही विजयी होंगे। इसी के कारण भाजपा और अकाली में लॉबिंग है। गठबंधन होने के कारण शिअद सीनियर डिप्टी मेयर का पद की चाहत रखता है। जानकारी के अनुसार भाजपा शिअद को इस बार कोई भी पद देने के मूड में नहीं है।

शिअद ने मांगा प्रभात झा से मिलने का समय
शिअद प्रदेश अध्यक्ष और सीनियर डिप्टी मेयर हरदीप सिंह बुटेरला ने भाजपा प्रभारी प्रभात झा से मिलने के लिए टेलीफोन कर समय मांगा है। हरदीप सिंह का कहना है कि भाजपा-शिअद गठबंधन है, लेकिन एक बार भी प्री हाउस की मीटिंग में नहीं बुलाया जाता। न ही कोई राय ली जाती है। हरदीप सिंह का कहना है कि प्रभात झा ने शनिवार को बताने के लिए कहा है कि वे कब मिलने के लिए समय देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed