फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh mayor election, asha jaiswal, congress gurbaksh rawat

मेयर चुनाव के उम्मीदवारों को नहीं करने पड़ रहे ज्यादा प्रयास, जानें क्यों?

Tue, 10 Jan 2017 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 Jan 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
chandigarh mayor election, asha jaiswal, congress gurbaksh rawat
आशा जसवाल - फोटो : File Photo
मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए इस बार उम्मीदवारों को ज्यादा प्रयास नहीं करना पड़ रहा है। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि भाजपा जीत के काफी नजदीक है। जीतने केलिए 19 वोट चाहिए और भाजपा के खुद के 20 पार्षद हैं, जबकि एक अकाली पार्षद है।
विज्ञापन


इसके साथ ही 9 मनोनीत पार्षदों का भी भाजपा उम्मीदवारों को समर्थन है, जबकि कांग्रेस की ओर से सेंधमारी का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस के सिर्फ 4 पार्षद हैं। कांग्रेस की ओर से 4 से ज्यादा अपनी संख्या बढ़ाने के लिए जोर लगाया जा रहा है, लेकिन वह भी सिर्फ फोन पर भी अन्य पार्षदों से बात कर रहे हैं। 12 जनवरी को सदन में ही मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन

15 को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

chandigarh mayor election, asha jaiswal, congress gurbaksh rawat
आशा जसवाल - फोटो : File Photo
सरोज पांडे भी आएंगी
मेयर चुनाव के दिन भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे और पार्टी प्रभारी प्रभात झा भी आ रहे हैं। सरोज पांडे को हाईकमान ने नगर निगम चुनाव का प्रभारी भी बनाया था। सदन में सांसद किरण खेर भी मौजूद रहेंगी।

15 को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक
15 जनवरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई। इसको लेकर सोमवार को टंडन सभी पांचों जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की। जानकारी के अनुसार, यह नियम है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के एक सप्ताह के भीतर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed