फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh : Main accused of attack on Mohali Police Headquarters arrested in Mumbai

Chandigarh : मोहाली पुलिस मुख्यालय पर हमले का मुख्य आरोपी मुंबई में दबोचा, आईजी ने बताया कुख्यात अपराधी

Fri, 14 Oct 2022 05:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 14 Oct 2022 05:00 AM IST
सार

Chandigarh : पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी और महाराष्ट्र एटीएस के सहयोग से मोहाली पुलिस मुख्यालय पर हुए आरपीजी हमले के मुख्य आरोपी चढ़त सिंह को मुंबई से धर दबोचा। उस पर हमलावरों को आरपीजी, और एके 47 उपलब्ध कराने के साथ मुख्यालय की रेकी करने का आरोप है।

विज्ञापन
Chandigarh : Main accused of attack on Mohali Police Headquarters arrested in Mumbai
demo pic... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी और महाराष्ट्र एटीएस के सहयोग से मोहाली पुलिस मुख्यालय पर हुए आरपीजी हमले के मुख्य आरोपी चढ़त सिंह को मुंबई से धर दबोचा। उस पर हमलावरों को आरपीजी, और एके 47 उपलब्ध कराने के साथ मुख्यालय की रेकी करने का आरोप है।

विज्ञापन


पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट करके बताया कि चढ़त सिंह कनाडा बेस्ड बब्बर खालसा के आतंकी लखबीर सिंह लंडा का मुख्य सहयोगी है। आईजी हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि चढ़त सिंह ने लंडा के सहयोग से पूरे राज्य में अपराध का एक नेटवर्क बनाया है। उसने रिंदा के सहयोग से सीमा पार से आरपीजी, एके 47 और अन्य हथियार खरीदे थे। 
विज्ञापन


आरपीजी हमले में पुलिस अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस को अब हरियाणा के झज्जर निवासी दीपक की तलाश है। उसने एक अन्य नाबालिग आरोपी के साथ मिलकर पुलिस मुख्यालय पर आरपीजी दागा था। पुलिस की टीमें चढ़त सिंह को लेने मुंबई रवाना हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पैरोल पर आकर हमले की साजिश रची
आईजी सुखचैन सिंह ने बताया, चढ़त सिंह कुख्यात अपराधी है। उस पर हत्या व हत्या के प्रयास समेत कई मामले चल रहे हैं। एक कत्ल के केस में वह उम्रकैद की सजा काट रहा था। आरपीजी हमले के दौरान वह पैरोल पर जेल से बाहर आया हुआ था। उसी दौरान उसने रिंदा व लंडा के साथ मिलकर हमले की साजिश रची। वह पाकिस्तान सीमा से तीन किलोमीटर दूर खेमकरन के गांव मेहंदीपुर का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed