फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Lit Fest to begin with a cultural evening; Prahlad Kakkar, Sandhya Mridul and Amit Lodha to attend

Chandigarh News: सांस्कृतिक संध्या के साथ शुरू होगा चंडीगढ़ लिट फेस्ट, प्रह्लाद कक्कड़, संध्या मृदुल और अमित लोढ़ा भी आएंगे

Sun, 16 Nov 2025 12:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Lit Fest to begin with a cultural evening; Prahlad Kakkar, Sandhya Mridul and Amit Lodha to attend
चंडीगढ़। सुखना लेक क्लब में 21 नवंबर से सीएलएफ लिटराटी 2025 का आयोजन होगा। यह आयोजन चंडीगढ़ लिटरेरी सोसाइटी (सीएलएस) की ओर से किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सेक्टर-38 के रानी लक्ष्मी बाई भवन में सांस्कृतिक संध्या 21 नवंबर को होगी।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएलएस की चेयरपर्सन और फेस्टिवल डायरेक्टर डॉ. सुमिता मिश्रा ने शनिवार को जानकारी दी।
डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि इस वर्ष साहित्य, विचारों और कल्पना के उत्सव का थीम वर्ल्डस विदइन वर्ड्स है। दो दिनों तक चलने वाले इंटरैक्टिव सत्रों में 27 लेखक, कवि, एड फिल्म निर्माता और कलाकार भाग लेंगे। इस उत्सव में पंद्रह विचारोत्तेजक सत्र, चार पुस्तक विमोचन और एक क्रिएटिव राइटिंग वर्कशॉप होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कहा कि पूरे भारत और ऑस्ट्रेलिया के लेखकों की एक सूची तैयार की है, जो समकालीन विमर्श को आकार देने वाले मुद्दों पर जाने-माने वार्ताकारों के साथ चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष के उत्सव में सबसे प्रतीक्षित नामों में से एक एड फिल्म निर्माता और एड गुरु प्रह्लाद कक्कड़ हैं। साहित्य और कला जगत के अन्य जाने-माने नामों के साथ प्रशंसित अभिनेत्री और कवयित्री संध्या मृदुल भी शामिल होंगी।
21 नवंबर की शाम रानी लक्ष्मी बाई भवन सेक्टर-38 में प्रसिद्ध कलाकार भुवन शर्मा की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुति साज-ओ-आवाज से लिटरेचर फेस्टिवल का शुभारंभ होगा।

22 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम...
22 नवंबर को डॉ. सुमिता मिश्रा के स्वागत भाषण के साथ शुरू होगा, जिसके बाद राष्ट्रीय साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक उद्घाटन भाषण देंगे। इसके बाद ये कार्यक्रम होंगे-

द पावर ऑफ अ स्टोरी: एडवरटाइजिंग इनसाइट्स में प्रह्लाद कक्कड़ लेखिका अराधिका शर्मा के साथ बातचीत करेंगे।
इंडियन डेमोक्रेसी: इवॉल्विंग पॉलिटी एंड पब्लिक डिस्कोर्स में पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी, राशीद किदवई और नीरजा चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार रमेश विनायक के साथ बातचीत करेंगे
बांग्लादेश: द स्टोरी ऑफ एन अनफिनिश्ड रेवोल्यूशन में प्रशंसित लेखक दीप हलदर, लेखक और रिसर्चर रामी देसाई, वरिष्ठ पत्रकार कार्तिकेय शर्मा के साथ आमने-सामने के अंदाज में बातचीत करेंगे।



शब्द की सुगंध: हिंदी साहित्य का नया दौर होगा। जिसमें माधव कौशिक, कवि और जीवनी लेखक चंद्र त्रिखा और मोटिवेशनल स्पीकर और लेखक चंद्रशेखर वर्मा वरिष्ठ पत्रकार शायदा बानो के साथ बातचीत करेंगे। दिल दे कागज उत्ते: नवी लहर दे कलमकार में सेवानिवृत्त मनमोहन सिंह (आईपीएस) और कवि और लेखक-शायर बब्बू तीर लेखिका रावी पंधेर के साथ बातचीत करेंगे।
चंडीगढ़: द सिटी दैट इज, एंड दैट वाज नॉट में आर्किटेक्चर इतिहासकार रजनीश वत्स इतिहासकार और लेखक राजीव लोचन के साथ बातचीत करेंगे।
शी राइट्स, शी लीड्स: स्टेटक्राफ्ट एंड स्टैंजा: डॉ सुमिता मिश्रा प्रसिद्ध कवि पत्रकार मनराज ग्रेवाल के साथ बातचीत करेंगी।
अनटेमड साइलेंस: द मेनी लाइव्स ऑफ संध्या मृदुल में संध्या मृदुल लेखिका और कवि सोनिया चौहान के साथ बातचीत करेंगी।
23 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम
उत्सव के अंतिम दिन, सोनिका सेठी और देवयानी सिंह द्वारा क्रिएटिव राइटिंग वर्कशॉप के साथ फेस्टिवल की शुरुआत होगी
स्प्रिचुअल कोर्ड्स: स्टोरीज ऑफ चेंज एंड चॉयस में शालिनी मोदी और कृष्णपद दास कृष्ण-अक्षय पात्र फाउंडेशन के एक आध्यात्मिक गुरु अन्नूरानी शर्मा बात करेगी।

बिहार डायरीज एंड ग्राउंड जीरो रियल हीरोज: रियल स्टोरीज में आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा शामिल होंगे। अमित लोढ़ा के साथ पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वीना रमन भी होंगी और दोनों आईपीएस अधिकारी और लेखक अर्श वर्मा के साथ बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed