{"_id":"5835de2b4f1c1bc05513baf2","slug":"chandigarh-lit-fest-literati-2016-held-from-november-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘चंडीगढ़ लिटफेस्ट, लिटराटी 2016’ का आयोजन 26 नवंबर से, ये है शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘चंडीगढ़ लिटफेस्ट, लिटराटी 2016’ का आयोजन 26 नवंबर से, ये है शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 23 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh LitFest, Literati 2016
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ लिटरेरी सोसाइटी द्वारा चौथे ‘चंडीगढ़ लिटफेस्ट, लिटराटी 2016’ का आयोजन 26 नवंबर से सुखना लेक क्लब में किया जाएगा। इस दो दिवसीय फेस्ट का उद्घाटन पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर करेंगे। इस अवसर पर डिप्टी ब्रिटिश हाई कमिश्नर डेविड लिलियट भी उपस्थित रहेंगे।
चंडीगढ़ लिटरेरी सोसाइटी और फेस्टिवल की डायरेक्टर डॉक्टर सुमिता मिश्रा ने बुधवार को यूटी गेस्ट हाउस में आयोजित कॉफ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद साहित्य प्रेमियों को फेस्ट के जरिए नए और पुराने लेखकों के साथ सीधी बातचीत और उनसे लेखन से प्रेरणा लेने का अवसर मुहैया कराना है। उन्होंने बताया कि इस साल लिटराटी में शामिल होने वाले लेखकों में इंडियाज फर्स्ट लिटरेरी पॉपस्टार के तौर पर मशहूर अमीश त्रिपाठी, थ्रिलर राइटर अश्विन सांघी, पूर्व पाकिस्तानी टीवी प्रोड्यूसर तारिक फतेह, जानी मानी पत्रकार और लेखक शैफाली वासुदेव, जाने माने मनोचिकित्सक, लेखक और संस्थापक माइंड बॉडी क्लीनिक श्याम भट्ट शामिल होंगे।
कनाडा के लेखक भी बढ़ाएंगे सम्मान
लिटराटी फेस्ट की कोऑर्डिनेटर सुपर्णा सरस्वती पुरी ने बताया कि लिटराटी 2016 में कनाडा के जाने माने कवि और नाटककार नॉरम स्कूटा और उपन्यासकार शोना सिंह बल्डविन शामिल होंगे। इस साल पंजाबी में क्रिएटिव राइटिंग और फिल्म मेकिंग पर खास ध्यान दिया जाएगा और इसके लिए पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने लेखक जस गरेवाल और स्टार कामेडियन गुरप्रीत घुग्गी अपने अनुभव सांझा करेंगे। शनिवार शाम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाली स्टैंड अप कॉमेडियन राधिका वाज भी प्रस्तुति देंगी।

यह रहेगा शेड्यूल
Chandigarh LitFest, Literati 2016
- फोटो : अमर उजाला
26 नवंबर
सुबह 10:45 से11:45 : पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर फेस्ट का करेंगे उद्घाटन।
दोपहर 12 से 1 बजे : परवाज कार्यक्रम के तहत पंकज राग, डॉक्टर सुमिता मिश्रा और सतीश गुलाटी और माधव कौशिक करेंगे बात।
2:45 से 3:45: अभिव्यक्ति और आधुनिकता कार्यक्रम के तहत वंदना राग, सुनीता जैन और चंद्रकांता के साथ गुरमीत सिंह करेंगे बात।
3:45से 4:45 मिस्ट्रीज ऑफ द माइंड कार्यक्रम के तहत श्याम भट्ट सुपर्णा पुरी के साथ करेंगे बात।
4:45 से 5:30 पंजाबी सिनेमा पर जस्स गरेवाल और गुरप्रीत घुग्गी के साथ बलप्रीत सिंह करेंगे बात।
27 नवंबर
सुबह 10:30 से 11:15 वंदना शुक्ला से बात करेंगे विजय वर्धन ।
11:15 से 12:00 : समरीन छावड़ा, गुरसाहिबा गिल, अवलीन कौर लांबा के साथ विवेक अत्रे करेंगे बात।
दोपहर बाद 2:45 से 3:45 सईद नकवी नील कमल पुरी के साथ करेंगे इंटरेक्ट।
4:00 से 5:15 अमीश त्रिपाठी और शैफाली वासुदेव के बीच बातचीत