फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh: Lemon exchange blast was organized by Jaspal Bhatti Nonsense Club at Sector 17 

चंडीगढ़: जसपाल भट्टी के नॉनसेंस क्लब ने महंगाई पर किया तंज, सोना, प्रॉपर्टी और पेट्रोल के बदले दिए नींबू 

Tue, 26 Apr 2022 02:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 26 Apr 2022 02:21 PM IST
सार

खास बात यह रही कि कार्यक्रम में ब्राइब पैक का भी डिस्प्ले किया गया ताकि कार्यालयों में रिश्वत के रूप में नींबू देकर अपना काम करवाया जा सके। नॉनसेंस क्लब ने यह भी दिखाया कि नींबू की होम डिलीवरी होगी लेकिन इसके लिए तीन साल की आयकर रिपोर्ट देखी जाएगी।

विज्ञापन
Chandigarh: Lemon exchange blast was organized by Jaspal Bhatti Nonsense Club at Sector 17 
नींबू बेचते नॉनसेंस क्लब के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर 17 प्लाजा में जसपाल भट्टी नॉनसेंस क्लब की ओर से नींबू एक्सचेंज धमाका का आयोजन किया गया। बढ़ती हुई महंगाई पर व्यंग्य के रूप में नींबू एक्सचेंज धमाका हुआ। व्यंग्य के रूप में दिखाया गया कि नींबू और अन्य सब्जियों के दाम इतने बढ़ गए हैं कि लोग अपनी प्रॉपर्टी और घर से गहने लेकर नींबू लेने के लिए आए हैं। प्रॉपर्टी के पेपर और कई लोग तो पेट्रोल लेकर आए। महंगाई के कारण किसी ने अपनी कार बेच दी तो कोई पेट्रोल को लेकर नींबू एक्सचेंज करने के लिए आए थे।

विज्ञापन

 
खास बात यह रही कि कार्यक्रम में ब्राइब पैक का भी डिस्प्ले किया गया ताकि कार्यालयों में रिश्वत के रूप में नींबू देकर अपना काम करवाया जा सके। नॉनसेंस क्लब ने यह भी दिखाया कि नींबू की होम डिलीवरी होगी लेकिन इसके लिए तीन साल की आयकर रिपोर्ट देखी जाएगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में नींबू, बैंगन, कद्दू और अन्य सब्जियां भी प्रदर्शित कर कहा गया कि यह काफी महंगी हो गई हैं और आम आदमी की पहुंच से बाहर हैं। जसपाल भट्टी कर पत्नी सविता भट्टी ने कहा कि क्लब की ओर से आम लोगों की सहूलियत के लिए नॉनसेंस क्लब की ओर से यह आयोजन किया गया है। टीम के अन्य वरिष्ठ सदस्यों विनोद शर्मा पम्मी सिद्धू, गुरु तेज तेज, वाले गिल और अरविंदर के सिंह ने इस स्कीम का आयोजन किया। इस मौके पर कलाकारों ने नींबू पैरोडी  के गीत भी गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed