अच्छी खबर : स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण में चंडीगढ़ सबसे आगे, केंद्र शासित प्रदेशों में पहला स्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना टीकाकरण अभियान में अब तक सबसे ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाकर चंडीगढ़ देश के केंद्र शासित प्रदेशों में पहले स्थान पर है। 4000 टीकाकरण का आंकड़ा पार कर चंडीगढ़ पहले स्थान पर है। 3000 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाकर पुडुचेरी दूसरे नंबर पर है।
यह आंकड़ा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को जारी किया है। मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों में देश के सभी प्रदेशों के साथ केंद्र शासित प्रदेशों के मंगलवार तक के परिणाम का जिक्र किया गया है। स्वास्थ्य विभाग इस सफलता का श्रेय अपनी मजबूत टीम की मेहनत और इच्छाशक्ति को दे रहा है।
जागरूकता का भी असर
कोरोना टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए टीका लगवा चुके स्वास्थ्यकर्मियों ने भी आगे आकर जिम्मेदारी संभाली है। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत अब तक टीका लगवा चुके डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपने उन सहयोगियों को जागरूक करने में जुटे हुए हैं, जिन्होंने अब तक टीका नहीं लगवाया है ताकि उनके मन में टीकाकरण को लेकर जो भ्रम की स्थिति है, वह दूर हो सके।
निजी अस्पतालों का भी सहयोग
टीकाकरण अभियान में सरकारी स्वास्थ्यकर्मियों के साथ निजी अस्पतालों से भी काफी संख्या में लोग आकर टीका लगवा रहे हैं। इसमें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अन्य संघों के सदस्य टीका लगवाने के लिए आगे आकर स्वास्थ्य विभाग का सहयोग कर रहे हैं।
2 फरवरी तक का आंकड़ा
केंद्र शासित प्रदेश लाभार्थियों की संख्या- चंडीगढ़ 4128
- पुडुचेरी 3077
- अंडमान निकोबार 2727
- दादर नगर हवेली 867
- लक्षद्वीप 804
- दमन दीव 469
टीकाकरण अभियान में अब तक की सफलता का श्रेय स्वास्थ्य विभाग की मजबूत टीम और स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग को जाता है। स्वास्थ्यकर्मियों के साथ ही अब फ्रंटलाइन वर्कर भी अभियान में जुड़ चुके हैं। उम्मीद की जा रही है कि सफलता कार्यक्रम और तेजी से आगे बढ़ेगा। -डॉ. अमनदीप कौर कंग, निदेशक स्वास्थ्य चंडीगढ़