फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh : It is mandatory to install VLTD in all bus-taxi and trucks before January 31

Chandigarh : 31 जनवरी से पहले सभी बस-टैक्सी और ट्रकों में पैनिक बटन और VLTD लगाना अनिवार्य, अधिसूचना जारी

Thu, 29 Dec 2022 02:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 29 Dec 2022 02:01 AM IST
सार

परिवहन विभाग के सचिव नितिन यादव की ओर से बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। केंद्र सरकार के निर्देश के तहत इस अधिसूचना से ऑटो, तीन पहिया वाहन और दो पहिया वाहन बाहर होंगे। विभाग 31 जनवरी तक चालकों को जागरूक करेगा।

विज्ञापन
Chandigarh : It is mandatory to install VLTD in all bus-taxi and trucks before January 31
डेमो

विस्तार

चंडीगढ़ में चलने वाली सभी बस, टैक्सी-कैब, ट्रक को 31 जनवरी 2023 से पहले व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) और पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य हो गया है। परिवहन विभाग के सचिव नितिन यादव की ओर से बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। केंद्र सरकार के निर्देश के तहत इस अधिसूचना से ऑटो, तीन पहिया वाहन और दो पहिया वाहन बाहर होंगे। विभाग 31 जनवरी तक चालकों को जागरूक करेगा।

विज्ञापन


इसके बाद सख्ती शुरू होगी और चालान काटे जाएंगे। विभाग के अनुसार जिन गाड़ियों में सवारियां यात्रा करती हैं, उनमें वीएलटीडी और पैनिक बटन लगाना जरूरी है ताकि महिलाएं और बच्चे जो इनमें सफर करते हैं, इमरजेंसी में उन्हें तुरंत सहायता मिल सके। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लोगों की सुरक्षा के लिहाज से ये काफी अच्छी पहल है।
विज्ञापन


डिवाइस के लगने के बाद विभाग और कमांड सेंटर के पास पूरी जानकारी होगी कि गाड़ी कब-कब और कहां-कहां गई। आपात की स्थिति में सवारी के पास पैनिक बटन दबाने का विकल्प होगा, जिसके दबाते ही कमांड कंट्रोल सेंटर के साथ पुलिस को भी लोकेशन के साथ अलर्ट पहुंच जाएगा ताकि मौके पर ही मदद पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


...तो गाड़ी नहीं होगी पास
परमिट संबंधित वाहनों का कोई काम अब बिना इस डिवाइस के लगे बगैर नहीं होगा। इसे लेकर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) की तरफ से भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मंत्रालय की तरफ से मंजूर 15-16 एजेंसी है, जिनके पास से चालक इन डिवाइस को लगवा सकते हैं। अब डिवाइस के लगने के बाद ही गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन, परमिट, रिनुअल, फिटनेस आदि के सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।


इन सभी तरह की गाड़ियों में डिवाइस अनिवार्य
सभी सार्वजनिक बसें, सभी प्रकार की टैक्सी-कैब, स्कूल-कॉलेज की बसें, सभी प्रकार के इंस्टीट्यूट के वाहन, कॉरपोरेट ऑफिस के टैक्सी आदि में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) और पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य होगा।

ये फायदे होंगे...

  • पोर्टल पर हमेशा रहेगी टैक्सी-कैब की लोकेशन
  • गाड़ी रूट पर चल रही है या नहीं, निगरानी रखना आसान हो जाएगा
  • महिलाओं और बच्चों के लिए सार्वजनिक परिवहन सुरक्षित होगा
  • नियमों को तोड़ने वाले चालकों की पहचान होगी, जिससे हादसों पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा
  • गाड़ी चोरी हुई तो उसे ढूंढना भी आसान हो जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed