फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh is at the forefront in reducing the dropout rate of students in primary and secondary classes

Chandigarh News: प्राइमरी और सेकेंडरी कक्षाओं में विद्यार्थियों के स्कूल छोड़ने की दर कम करने में चंडीगढ़ सबसे आगे

Tue, 12 Sep 2023 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh is at the forefront in reducing the dropout rate of students in primary and secondary classes
चंडीगढ़। शहर में पिछले दो साल में प्राइमरी और सेकेंडरी कक्षाओं में एक भी विद्यार्थी ने स्कूल नहीं छोड़ा है। वर्ष 2020-21 और 22-23 में बच्चों के प्राइमरी व सेकेंडरी स्कूल छोड़ने की दर शून्य प्रतिशत रही है।
विज्ञापन

सांसद नामा नागेश्वर राव ने लोकसभा में प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूल छोड़ने की दर पर सवाल पूछा था। लोकसभा में अतांराकित प्रश्न 1820 के जवाब में शिक्षा मंत्रालय की ओर से सभी केंद्रशासित प्रदेशों व राज्यों के प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूलों के अंतिम पांच साल के बच्चों के स्कूल छोड़ने की दर की जानकारी दी गई। बता दें कि इसमें चंडीगढ़ और लक्षद्वीप का सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा है।
विज्ञापन


सिटी ब्यूटीफुल में प्राइमरी समेत 69 सेकेंडरी स्कूल हैं। इनमें करीब साढ़े 12 हजार बच्चे पढ़ रहे हैं। चंडीगढ़ और लक्षद्वीप को छोड़कर कोई भी केंद्र शासित प्रदेश या राज्य ऐसा नहीं है, जहां स्कूल छोड़ने की दर शून्य रही हो। राज्यों की बात करें तो 2020-21 में पंजाब के सेकेंडरी स्कूल से बच्चों के छोड़ने की दर 9 प्रतिशत और हरियाणा का 10.8 प्रतिशत रहा। वहीं, साल 2021-22 में पंजाब में सेकेंडरी स्कूल छोड़ने की दर बढ़कर 17.2 प्रतिशत और हरियाणा का घटकर 5.9 प्रतिशत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले पांच साल में स्कूल छोड़ने की दर
रिपोर्ट के अनुसार पिछले पांच साल में चंडीगढ़ में प्राइमरी स्कूल छोड़ने वाले विद्यार्थियों की दर जीरो प्रतिशत रही है। वहीं, सेकेंडरी स्कूल में 2017-18 में विद्यार्थियों के स्कूल छोड़ने की दर शून्य प्रतिशत रही। वर्ष 2018-19 में सेकेंडरी स्कूल छोड़ने वाले विद्यार्थियों की दर 4.5 प्रतिशत और 2019-20 में 4.7 प्रतिशत रही है। 2020-21 और 2021-22 में दर घटकर फिर शून्य प्रतिशत पहुंच गई।
टेबल
चंडीगढ़ का पिछले पांच सालों का ड्रॉपआउट रेट

स्तर 2017-18 2018-19 2019-20 2020-21 2021-22
प्राइमरी स्कूल 0.0 0.0 0.0 0.0 0.0
सेकेंडरी स्कूल 0.0 4.5 4.7 0.0 0.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed