फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Housing Board giving incomplete information on the need base change policy

नीड बेस चेंज नीति पर अधूरी जानकारी दे रहा चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड

Fri, 12 Mar 2021 02:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 02:53 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Housing Board giving incomplete information on the need base change policy
चंडीगढ़। सीएचबी रेजिडेंट्स वेलफेयर फेडरेशन ने आरोप लगाया है कि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) जरूरत के मुताबिक बदलाव (नीड बेस चेंज) की अधूरी जानकारी दे रहा है। फेडरेशन के चेयरमैन निर्मल दत्त ने इसके खिलाफ सीएचबी के सचिव राधिका सिंह को पत्र लिखा है और दिल्ली जैसा समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

निर्मल दत्त ने कहा कि मकानों में जरूरत के मुताबिक बदलाव पर दिल्ली जैसे समाधान को लेकर उन्होंने प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को एक मांग पत्र सौंपा था। इसके बाद प्रशासक ने अधिकारियों को इस पर विचार करने के निर्देश दिए थे। कार्रवाई करते हुए सीएचबी के सचिव ने फेडरेशन को एक पत्र जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि इस मामले में अधिकारियों की उनके साथ नियमित बैठकें हुईं और एक कमेटी भी बनाई गई, जिसमें प्रशासन, सीएचबी के अधिकारियों के अलावा फेडरेशन को भी प्रतिनिधित्व दिया गया था। सभी से चर्चा के बाद 15 फरवरी 2019 को शहर में नीड बेस चेंज लागू कर दिया गया था। निर्मल दत्त ने कहा कि पत्र में अधूरी जानकारी देकर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया गया। पत्र में ये स्पष्ट नहीं किया गया कि रिपोर्ट में बायलॉज के राहत देकर 150 स्क्वेयर फुट कवर्ड एरिया की सिफारिश की गई थी जबकि उन्होंने बैठक में 100 प्रतिशत राहत देने की मांग की थी। उन्होंने बोर्ड से वार्षिक जुर्माना खत्म करके दिल्ली समाधान पर काम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed