{"_id":"6a2340fff59af37da300bad3","slug":"chandigarh-holds-special-meeting-on-waste-disposal-councillors-take-oath-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1038360-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चंडीगढ़ में कचरा निपटान पर विशेष बैठक, पार्षदों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चंडीगढ़ में कचरा निपटान पर विशेष बैठक, पार्षदों ने ली शपथ
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में पुराने जमा कचरे के वैज्ञानिक निपटान और उपचार में तेजी लाई जाएगी। नगर निगम चंडीगढ़ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पार्षदों के लिए एक विशेष संवेदीकरण बैठक का आयोजन किया। इसका उद्देश्य ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2026 के प्रावधानों और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के प्रति जागरूक करना था।
बैठक की अध्यक्षता नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है। इसमें हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर जसमनप्रीत सिंह और डिप्टी मेयर सुमन देवी भी शामिल हुए। विभिन्न वार्डों के पार्षद और निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। कचरे को स्रोत पर ही चार श्रेणियों में अलग करने पर विशेष जोर दिया गया। कचरे के वैज्ञानिक एकत्रीकरण, परिवहन, पुनर्चक्रण और सुरक्षित निपटान की रणनीतियों पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई।
जागरूकता और शपथ
स्वच्छ भारत मिशन–शहरी 2.0 के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सभी वार्डों में जागरूकता अभियान तेज किए जाएंगे। नगर निगम आयुक्त ने पार्षदों से अपील की कि वे अपने-अपने वार्डों में पर्यावरण दूत के रूप में काम करें। उन्होंने लोगों के व्यवहार में बदलाव लाने पर जोर दिया। बैठक के अंत में उपस्थित प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शपथ ली। उन्होंने कचरा पृथक्करण और पर्यावरण संरक्षण के नियमों को प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया।