{"_id":"8201991f138cce37dbddd6c1713ecab2","slug":"chandigarh-high-risk-zone-for-breast-cancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेस्ट कैंसर के हाई रिस्क जोन में सिटी ब्यूटीफुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेस्ट कैंसर के हाई रिस्क जोन में सिटी ब्यूटीफुल
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
Updated Wed, 22 Jan 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल ब्रेस्ट कैंसर के सबसे हाई रिस्क जोन में है। यह दावा पीजीआई के डिपार्टमेंट आफ रेडियोडायग्नोसिस ने किया है।
विज्ञापन
विभाग के हेड ऑफ डिपार्टमेंट एन खंडेलवाल के मुताबिक आशा ज्योति वुमन मोबाइल हेल्थ आउटरीच प्रोग्राम के तहत चार हजार महिलाओं की स्क्रीनिंग की गई।
इसमें 19 महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण मिले हैं। इनमें से तीन महिलाओं की रिपोर्ट कंफर्म हो गई है, जबकि तीन मरीजों की रिपोर्ट पेडिंग हैं, जबकि 30 मरीजों को दूसरे राउंड के टेस्ट के लिए बुलाया गया है।
ये आंकड़े 12 मई 2012 से लेकर नौ जनवरी 2014 तक की गई स्क्रीनिंग में सामने आया है। विभाग का कहना है कि इस रिपोर्ट से काफी हद तक अंदाजा लगाया जा सकता है कि ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों की संख्या यहां काफी हद तक है।
विज्ञापन
ब्रेस्ट कैंसर इंडिया डॉट नेट भी बताता है कि चंडीगढ़ में ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों का ग्राफ 49 प्रतिशत है। विभाग का कहना है कि यह ग्राफ पूरे देश के औसत फिगर से भी ज्यादा है।
विज्ञापन
इसके अलावा स्क्रीनिंग के दौरान यह भी पता चला कि 33.4 प्रतिशत महिलाओं को आस्टियोपीनिया की शिकायत रही तो 16.3 प्रतिशत महिलाओं में आस्टियोप्रोसिस की शिकायत रही।
विभाग का दावा है कि उनका यह प्रोग्राम पूरी तरह से सफल रहा है। इससे महिलाओं में जागरूकता बढ़ रही है। जिन महिलाओं की स्क्रीनिंग हुई है, उन पर बराबर निगरानी की जा रही है।
क्या है आशा ज्योति वुमन मोबाइल हेल्थ प्रोग्राम
आशा ज्योति नाम की एक वैन है जो चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में रेगुलर विजिट करती है या फिर खास मौकों पर चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के इलाकों में कैंप लगाती है।
यह वैन सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को सेक्टर 45 स्थित पॉलीक्लीनिक के सामने खड़ी होती है। सेक्टर-38 स्थित गुरुद्वारे के पास यह वैन प्रत्येक वीरवार को रहती है।
मंगलवार और शनिवार को यह वैन कुछ समय के लिए पीजीआई स्थित न्यू ओपीडी के बाहर भी रहती है। इस वैन में ब्रेस्ट कैंसर, सरवाइकल कैंसर और आस्टियोप्रोसिस की जांच होती है।
वैन में ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की जांच के लिए डिजिटल मेमोग्राफी की सुविधा है। सरवाइकिल कैंसर स्क्रीनिंग के लिए वीडियो कोलपोस्कोपी और आस्टियोप्रोसिस की जांच की सुविधा है।