फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh heritage furniture auction in Luxembourg two chairs sold rs 11.55 lakh

दो कुर्सी की कीमत 11.55 लाख: लक्जमबर्ग में नीलाम हुआ चंडीगढ़ हेरिटेज फर्नीचर, नहीं रुक रहा नीलामी का सिलसिला

Wed, 10 Jul 2024 06:51 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 10 Jul 2024 06:51 PM IST
सार

दो कुर्सियों की कीमत 11.55 लाख रुपए है। यह अपने आप में ही हैरान करने वाली बात है, लेकिन यह सच है। यह कुर्सियां आम नहीं बल्कि खास है। यह कुर्सियां विदेश में नीलाम हुई है। 

विज्ञापन
Chandigarh heritage furniture auction in Luxembourg two chairs sold rs 11.55 lakh
हेरिटेज फर्नीचर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

50 के दशक में चंडीगढ़ को दो लोगों ने बड़ी फुर्सत से गढ़ा था। छोटी से छोटी चीज का ख्याल रखा। सिर्फ बिल्डिंग, रोड, पार्क, ओपन एरिया और फर्नीचर ही नहीं गटर के ढक्कन तक अलग तरह के बनाए थे। शहर को गढ़ने वाले थे ली कार्बूजिए और उनके कजिन पियरे जेनरे। चंडीगढ़ की इस धरोहर का महत्व शायद आज तक सही मायनों में समझा नहीं जा सका।
विज्ञापन


शहर के हेरिटेज फर्नीचर की विदेश में नीलामी जारी है। 9 जुलाई को लक्जमबर्ग के एक नीलामी घर ने शहर के दो हेरिटेज कुर्सियों की नीलामी की। यह चिंता की बात है, क्योंकि 20 जून को ही फ्रेंच डेलिगेशन चंडीगढ़ आया था। प्रशासक के सलाहकार राजीव वर्मा के साथ हेरिटेज फर्नीचर की विदेशों में नीलामी पर बैठक हुई थी। बावजूद फर्नीचर की नीलामी जारी है।
विज्ञापन


इस नीलामी की चंडीगढ़ हेरिटेज आइटम्स प्रोटेक्शन सेल के सदस्य अजय जग्गा ने विदेश मंत्री को शिकायत दी है और जांच की मांग की है। अजय जग्गा ने मामले की शिकायत विदेश मंत्री एस जयशंकर, संस्कृति मंत्री और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को भेजी है और गंभीरता से जांच की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जग्गा ने अपनी शिकायत में कहा है कि हर साल करोड़ों रुपये का हेरिटेज फर्नीचर विदेशों में नीलाम हो रहा है। ऐसा तब हो रहा है, जब एमएचए ने हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी पर रोक लगा रखी है। संभाल न करने के चलते प्रशासन को भी राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है। 


जग्गा ने बताया कि नौ जुलाई को लक्जमबर्ग के लक्स ऑक्शन्स नीलामी घर ने चंडीगढ़ के दो कुर्सियों की नीलामी की। इसकी कीमत 11.55 लाख रुपये लगी है। उन्होंने मांग की है कि हेरिटेज फर्नीचर की ऐसी सभी नीलामी को रोकने के साथ ही इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए कि आखिरकार देश से बाहर ये हेरिटेज फर्नीचर पहुंच कैसे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed