फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh health director corona vaccine after 10 o'clock in the morning

स्वास्थ्य विभाग का निर्देश, सुबह 10 बजे के बाद ही आएं कोरोना टीका लगवाने

Thu, 04 Mar 2021 08:47 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh health director corona vaccine after 10 o'clock in the morning
चंडीगढ़। जन टीकाकरण अभियान के पहले दिन से ही कुछ केंद्रों पर सर्वर की धीमी रफ्तार से लोगों को समस्या झेलनी पड़ रही है। इस समस्या के समाधान के लिए वीरवार को स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने यूएनडीपी के विशेषज्ञ के साथ बैठक की। इसमें यह बात सामने आई कि अभियान के दौरान सुबह के समय देशभर के केंद्रों पर एक साथ पंजीकरण व टीकाकरण से जुड़ी अन्य प्रक्रियाएं शुरू होने के कारण सर्वर की रफ्तार धीमी हो जा रही है। इससे सुबह टीका लगवाने जल्दी आने वाले लाभार्थियों को न चाहकर भी घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इससे बचाव के लिए डॉक्टर कंग ने लाभार्थियों को सलाह दी है कि वह सुबह जल्दी टीका लगवाने आने की बजाय अपने दैनिक कार्यों को निपटाकर सुबह 10 बजे के बाद ही केंद्र पर पहुंचें ताकि थोड़ा विलंब होने पर भी उन्हें किसी तरह की समस्या न हो। डॉक्टर कंग का कहना है कि सर्वर संबंधी रुकावट की परेशानी शुरुआती दिनों में सामान्य बात है। धीरे-धीरे यह समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed