फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh health deptt tender for chemist shop in hospital

अस्पताल में कैमिस्ट शॉप खोलनी है, फॉलो करना होगा नया रूल

Wed, 24 Feb 2016 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 24 Feb 2016 09:06 AM IST
विज्ञापन
chandigarh health deptt tender for chemist shop in hospital

चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने कई अस्पतालों में केमिस्ट शॉप खोलने के लिए टेंडर निकाले हैं, लेकिन इसके लिए नया रूल फॉलो करना होगा।

विज्ञापन


टेंडर की एक शर्त के मुताबिक केमिस्ट शॉप को मरीज को दवा पर 15-30 प्रतिशत छूट देनी होगी, लेकिन अब ज्यादा छूट देने की मांग शुरू हो गई है।

सामाजिक कार्यकर्ता व एडवोकेट अजय जग्गा ने इस बारे में सलाहकार विजय कुमार देव को पत्र लिखकर कहा है कि स्वास्थ्य विभाग को ऐसी पॉलिसी बनानी चाहिए, जिससे मरीजों को ज्यादा छूट मिल सके। लेकिन स्वास्थ्य विभाग पुराने पैटर्न पर दुकानों की नीलामी कर रहा है।

पहले लोग हजारों रुपये के टेंडर भरेंगे और उसके बाद महंगी दुकानें बेची जाएंगी। उसके बाद केमिस्ट शॉप इसकी भरपाई महंगी दवा बेचकर करेंगे, इसका खमियाजा मरीजों को ही भुगतना होगा।
विज्ञापन


इसलिए यूटी प्रशासन को चाहिए कि वे अपनी पॉलिसी की समीक्षा करें और मरीजों को ज्यादा सस्ती दवाएं देने की दिशा में काम करें। चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने सिविल हास्पिटल सेक्टर-22, मनीमाजरा और सेक्टर-45 में केमिस्ट शॉप खोलने के लिए टेंडर निकाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed