फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh has become the central point for tourists, after visiting here people are going to Shimla and Manali.

Chandigarh News: पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ बना सेंट्रल प्वाइंट्स, यहां घूमने के बाद जा रहे शिमला और मनाली

Tue, 26 Dec 2023 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh has become the central point for tourists, after visiting here people are going to Shimla and Manali.
चंडीगढ़। नया साल मनाने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से लोग शिमला-मनाली पहुंचने लगे हैं। दोनों जगह पर पर्यटकों की भारी भीड़ है। सभी होटल और पर्यटन स्थल लोगों से भरे हुए हैं। शिमला, मनाली धर्मशाला समेत हिमाचल के अन्य जगहों पर जाने वाले पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ एक सेंटर प्वाइंट की तरह काम कर रहा है। यहां तक के लिए लोग पहले ट्रेन या फ्लाइट बुक करते हैं। वो एक दिन यहां के पर्यटन स्थल घूमते हैं और फिर चंडीगढ़ से ही कार या ट्रैवलर बुक करके पहाड़ों के लिए निकल रहे हैं। दिल्ली और गुड़गांव से ही नहीं, गुजरात-कोलकाता, मुंबई समेत अलग-अलग राज्यों से लोग पहुंच रहे हैं। चंडीगढ़ के लोग विदेश, गोवा और कश्मीर और हिमाचल का रुख कर रहे हैं। टूर व ट्रैवल्स कंपनियों के संचालकों का कहना है कि तीन जनवरी तक पहाड़ों पर यही हालत रहेंगे।
विज्ञापन

नए साल के लिए मनाली और शिमला में पहले ही 90 फीसदी होटल बुक
पिछले कुछ वर्षों से पहाड़ों में नया साल मनाने का क्रेज बढ़ा है। दूरदराज के इलाकों से लोग शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, कुफरी, नारकंडा, कुल्लू समेत कई शहरों में जा रहे हैं। 90 फीसदी होटल पहले से ही बुक हैं। जिस होटल में कमरे खाली हैं, वो दो से चार गुना तक ज्यादा दाम वसूल रहे हैं। सड़कों पर ट्रैफिक की बुरी स्थिति है। सेक्टर-15 स्थित टूर व ट्रैवल्स कंपनी के संचालक रशपाल सिंह ने बताया कि बीते दिनों स्थिति कुछ ऐसी हो गई थी कि मनाली के पहले से ही कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा। उन्होंने बताया कि मनाली में अब कई नई सड़कें बन गई हैं, जिसकी वजह से थोड़ी राहत है। दो दिन पहले कसौली से चंडीगढ़ पहुंचने में ही दो घंटे से ज्यादा का समय लग गया। भीड़ की वजह से अब कई लोग जम्मू-कश्मीर, श्रीनगर का भी रुख कर रहे हैं। बताया कि इस बार काम काफी ज्यादा है। चार सीटर कार चार से पांच हजार रुपये, सात सीटर कार के 6000-6500 रुपये ले रहे हैं। कहा कि हिमाचल में एक दिन का टैक्स ही 500 रुपये है।
विज्ञापन


पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ बना सेंट्रल प्वाइंट्स
चंडीगढ़ टूरिस्ट बस ऑपरेटर एसोसिएशन के सदस्य अमृतपाल सिंह ने बताया कि शिमला, मनाली धर्मशाला समेत हिमाचल के अन्य जगहों पर जाने वाले पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ एक सेंटर प्वाइंट की तरह काम कर रहा है। चंडीगढ़ की देश के विभिन्न इलाकों से कनेक्टिविटी अच्छी होने की वजह से लोग पहले चंडीगढ़ के लिए ट्रेन या फ्लाइट बुक करते हैं। वो एक दिन यहां के पर्यटन स्थल घूमते हैं और फिर चंडीगढ़ से ही कार या ट्रैवलर बुक करके पहाड़ों के लिए निकल जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार भी मनाली, शिमला के लिए सबसे ज्यादा बुकिंग है। लोगों में शिमला के रिज मैदान में नया साल मनाने का काफी क्रेज है। इसकी वजह से भीड़ बहुत ज्यादा है और ट्रैफिक जाम लग रहा है। होटल सारे पैक हैं। लोगों को होम स्टे में रुकना पड़ रहा है। ये तीन जनवरी तक ऐसा ही रहेगा। उन्होंने बताया कि 17 सीटर ट्रैवलर एक दिन के 8000 रुपये और 12 सीटर के करीब सात हजार रुपये ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से बुकिंग कराएं ताकि भटकना न पड़े
साल की शुरुआत इस बार वीकेंड से हो रही है। 30 और 31 दिसंबर को शनिवार व रविवार है। इसके बाद 1 जनवरी को सोमवार है। ऐसे में जो लोग घूमने जाना चाहते हैं, वह शनिवार और रविवार की छुट्टी और नए साल यानी एक जनवरी की छुट्टी का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप नए साल पर किसी भी पर्यटन स्थल पर जा रहे हैं तो पहले से ही आनलाइन होटल बुकिंग करा लें ताकि वहां पहुंचकर भटकना न पड़े और मनमुताबिक रूम किराया वसूले जाने से भी बच सकें। विशेषज्ञों के अनुसार बुकिंग कराने के बाद एक बार होटल में फोन करके भी बुकिंग को कंफर्म करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed