फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh has 87 thousand vaccine supplements available

चंडीगढ़ के पास 87 हजार टीके की खुराक उपलब्ध : केंद्र

Fri, 30 Apr 2021 02:25 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh has 87 thousand vaccine supplements available
चंडीगढ़। एक मई से टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होने जा रहा है। इस बीच टीके की कमी को लेकर सवाल उठ रहे थे, जिस पर केंद्र ने स्पष्ट किया है कि चंडीगढ़ में अभी भी 87 हजार से ज्यादा टीके की खुराक उपलब्ध है। केंद्र ने यह भी बताया कि शहर में कुल इस्तेमाल किए टीकों में से 3.46 प्रतिशत खुराक बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने मिड-ईयर प्रोजेक्टेड चंडीगढ़ की जनसंख्या एक अक्तूबर 2020 तक करीब 12 लाख 2 हजार आंकी है। इसके अनुसार ही शहर को टीके उपलब्ध कराए गए हैं। केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार 29 अप्रैल 2021 तक शहर को कुल 2 लाख 90 हजार 930 खुराक सौंपी गई है। इसमें से अब तक दो लाख तीन हजार 82 खुराक का इस्तेमाल हुआ है, बर्बाद खुराक को इसमें ही शामिल किया गया है। प्रशासन के पास अभी भी 87 हजार 848 टीके की खुराक उपलब्ध है। इस हिसाब से चंडीगढ़ के पास वैक्सीन की कोई कमी नहीं है, क्योंकि चंडीगढ़ में एक दिन में साढ़े 4 हजार से साढ़े 5 हजार के बीच खुराक लगाई जाती है। प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने कहा कि शहर में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed