फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh: Harnaz Sandhu did not appear in the court, the hearing was postponed

चंडीगढ़: कोर्ट में पेश नहीं हुईं हरनाज संधू, सुनवाई टली, मिस यूनिवर्स के खिलाफ अभिनेत्री उपासना ने डाला है केस

Tue, 07 Feb 2023 10:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 07 Feb 2023 10:41 PM IST
सार

मिस यूनिवर्स के खिलाफ अभिनेत्री उपासना सिंह ने एक करोड़ की भरपाई के लिए केस डाला है। उपासना सिंह ने हरनाज संधू पर आरोप लगाया है कि वह एक पंजाबी फिल्म बाई जी कुटणगे को प्रोड्यूस कर रही थीं। इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस अभिनय के लिए हरनाज संधू ने कॉन्ट्रेक्ट साइन किया था, लेकिन बाद में फोन उठाने बंद कर दिए।

विज्ञापन
Chandigarh: Harnaz Sandhu did not appear in the court, the hearing was postponed
हरनाज संधू - फोटो : Instagram

विस्तार

चंडीगढ़ जिला अदालत में मंगलवार को पंजाबी अभिनेत्री उपासना सिंह की ओर से मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू के खिलाफ दायर मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान हरनाज कौर संधू की ओर से कोई अदालत में पेश नहीं हुआ।

विज्ञापन


अदालत ने अगली तारीख तक सुनवाई स्थगित कर दी। अगली सुनवाई 3 मार्च को होगी। हरनाज कौर संधू के खिलाफ उपासना सिंह ने चार अगस्त 2022 को जिला अदालत में केस दायर किया था। केस में हरनाज के अलावा 13 लोगों को भी पार्टी बनाया गया है।
विज्ञापन


उपासना सिंह ने हरनाज संधू पर आरोप लगाया है कि वह एक पंजाबी फिल्म बाई जी कुटणगे को प्रोड्यूस कर रही थीं। इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस अभिनय के लिए हरनाज संधू ने कॉन्ट्रेक्ट साइन किया था, लेकिन 2021 में जब हरनाज संधू मिस यूनिवर्स बनीं तो उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुबंध के मुताबिक हरनाज ने किए गए करार को पूरा नहीं किया। इसकी वजह से उपासना सिंह को काफी ज्यादा नुकसान हुआ। हरनाज संधू के खिलाफ उपासना सिंह ने एक करोड़ रुपये की भरपाई के लिए अदालत में केस दायर किया है। उपासना के वकील करण सचदेवा ने बताया कि इस मामले की अगली सुनवाई तीन मार्च को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed