{"_id":"5e5ded008ebc3ec5737774ab","slug":"chandigarh-gst-department-planning-to-expand-mission-100-scheme","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ जीएसटी डिपार्टमेंट करेगा ‘मिशन 100’ योजना का विस्तार, डीसी मनदीप बराड़ ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ जीएसटी डिपार्टमेंट करेगा ‘मिशन 100’ योजना का विस्तार, डीसी मनदीप बराड़ ने दी मंजूरी
Tue, 03 Mar 2020 11:07 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ का वस्तु एवं सेवाकर विभाग ‘मिशन 100’ योजना का विस्तार करेगा। उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ योजना के लिए हरी झंडी दे चुके हैं। अप्रैल, मई और जून माह में जीएसटी कलेक्शन 100 फीसदी करने के बाद अब तीन और माह जोड़ दिए हैं। इनमें जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने शामिल किए गए हैं। बता दें कि जीएसटीआर-3बी में चंडीगढ़ देश में नंबर वन पर बना हुआ है।
देश में मिले इस ताज को बरकरार रखने के लिए वस्तु एवं सेवाकर विभाग के अधिकारी लगातार इसे लेकर कार्य योजना बना रहे हैं। वर्ष 2019 में जीएसटी कलेक्शन को लेकर ‘मिशन 100’ योजना शुरू की थी, जिसमें अप्रैल, मई और जून माह को शामिल किया गया था। इसके बाद इन तीनों माह का कलेक्शन 100 फीसदी हो गया था।
अब विभाग ने इस मिशन को और विस्तार देने की योजना बनाई है। विभाग की इस योजना को पहले ही उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ स्वीकृति दे चुके हैं। वस्तु एवं सेवाकर विभाग चंडीगढ़ के असिस्टेंट कमिश्नर आरके चौधरी ने बताया कि कार्य योजना पर कार्य शुरू हो गया है। नए वित्तीय वर्ष में चिह्नित किए गए तीनों महीने का कलेक्शन 100 फीसदी कर दिया जाएगा।

तीन महीनों में कितना था कलेक्शन
वर्ष 2019 में अप्रैल में 97.48, मई में 97.34 और जून में 96.86 प्रतिशत जीएसटी कलेक्शन हुआ था। 100 प्रतिशत में एक दो प्रतिशत की कमी के कारण ही इन महीनों को योजना में शामिल किया गया था। अब जो नए महीने शामिल किए गए हैं, उनमें कलेक्शन दर इन तीनों माह से कम है।
मार्च तक 1500 करोड़ का टारगेट
पिछले वर्ष 1200 करोड़ जीएसटी कलेक्शन का लक्ष्य पूरा करने के बाद इस वित्तीय वर्ष में वस्तु एवं सेवाकर विभाग ने 1500 करोड़ का लक्ष्य रखा है। इसे लेकर विभागीय अधिकारी कार्य कर रहे हैं।
अनुराग ठाकुर ने की तारीफ
हाल ही में चंडीगढ़ दौरे पर आए केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी मिशन 100 प्रतिशत की तारीफ की थी। सीआईआई के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा था कि ऐसी योजनाओं को पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए।