{"_id":"5bfebc7abdec2241a73a71fd","slug":"chandigarh-google-s-nebrly-app-start-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आपके हर सवाल का जवाब देंगे पड़ोसी, गूगल ने शुरू किया एप, जान लें 5 खासियतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आपके हर सवाल का जवाब देंगे पड़ोसी, गूगल ने शुरू किया एप, जान लें 5 खासियतें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 29 Nov 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आप अपने पड़ोसी से कोई भी जानकारी ले सकते हैं वो भी एक एप की मदद से। लोगों की लाइफ स्टाइल में गूगल एक नया बेंचमार्क लेकर आया है। गूगल ने नेबरली एप को शुरू किया है। यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसकी शुरुआत चंडीगढ़ में गुरुवार से हो जाएगी। गूगल की नेक्सट बिलियन यूजर्स टीम ने बताया कि अब तक एप को एक करोड़ पचास लाख से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। बेंगलुरू और नई दिल्ली के बाद चंडीगढ़ में इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
सेक्टर-35 के एक होटल में बुधवार को नेक्स्ट बिलियन यूजर्स टीम के वरिष्ठ उत्पाद प्रबंधक बेन फोनर ने कहा कि यह एप हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में काम करेगा। उन्होंने कहा कि रुटीन के काम ज्यादातर एक से पांच किलोमीटर के भीतर ही होते हैं। ऐसे में यह एप लोगों के लिए काफी मदद करेगा। मसलन यदि हमको यह पता करना है कि साइंस के लिए बेस्ट टीचर कौन है तो एप के माध्यम से यह सवाल एक किलोमीटर के दायरे में पहुंच जाएगा और उसका जो जवाब देना चाहेगा दे देगा। उन्होंने बताया कि रिसर्च में पाया गया कि स्थानीय जानकारी हासिल करने के लिए लोग किसी अन्य व्यक्ति से पूछना या चर्चा करना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
नेबरली एप की खूबियां
1. एक टैप के साथ आप अपने नेबरहुड में शामिल होंगे। निकटतम नेबरहुड के बारे में आपको स्वचालित सुझाव मिलेंगे। इसमें से आप सही का चुनाव कर सकेंगे।
2. एक से ज्यादा नेबरहुड के बीच अदला-बदली कर सकते हैं। अगर आप एक नेबरहुड में रहते हैं लेकिन दूसरे में काम करते हैं तो आप दोनों को जोड़ सकते हैं और दोनों नेबरहुड के पड़ोसियों की बात सुनते हुए एक समय में एक पर आकर दोनों के बीच अदला-बदली कर सकते हैं।
विज्ञापन
3. अपने लिए बेहतर प्रश्न देखें। हर बार जब आप नेबरली खोलते हैं तो आप अपने नेबरहुड से सबसे अच्छे प्रश्न देखेंगे। जितना अधिक आप नेबरली का उपयोग करेंगे उतना अधिक यह निजी होता जाएगा।
4. अगर आप ऐसे प्रश्न पूछते हैं जिसका उत्तर आपके पड़ोसियों से मिलने की संभावना नहीं है तो आपको कुछ सलाह के साथ एक नोटिफिकेशन मिल जाएगी कि उनसे फिर से सबसे अच्छे तरीके से कैसे पूछें।
5. नेबरली को पड़ोस में रखें। यदि आप अपने नेबरहुड में सबसे अधिक सहयोग करने वाले हैं तो आप शीर्ष पड़ोसी की प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकते हैं। शीर्ष पड़ोसी आपके पड़ोस से सबसे अच्छे प्रश्नों को चुनने में मदद करते हैं और उन लोगों की पहचान भी करते हैं जो नेबरली वादे को पूरा नहीं करते हैं।